Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 21:56
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: झारखंड में बारिश से नहीं मिलेगी राहत, चार जिलों में रेड अलर्ट
    Headline

    Ranchi: झारखंड में बारिश से नहीं मिलेगी राहत, चार जिलों में रेड अलर्ट

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  राज्य में मानसून की विदाई से पूर्व जमकर बारिश हाे रही है। बारिश के बाद कई जिलाें में नदियाें के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है। बंगाल में बने लाे प्रेशर का असर राज्य में भी देखने काे मिल रहा है। सोमवार को संथाल परगना के कुछ भाग को छोड़कर पूरे राज्य में बारिश हुई। कुछ जिलों में तेज बारिश से नदियों और जलस्रोतों का स्तर भी बढ़ गया। कई डैम के फाटक भी खोलने पड़े।

    मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के चार जिलों में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें गढ़वा, पलामू, लातेहार और सिमडेगा शामिल हैं। पांच जिलों चतरा, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही रांची समेत सात जिलों रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग और कोडरमा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 से 18 सितंबर के लिए गढ़वा और पलामू में ऑरेंज अलर्ट, वहीं लातेहार और चतरा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान विभाग ने कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं (गति 50-60 केएमपीएच) का झोंका के साथ वज्रपात की आशंका भी जताई है।

    पिछले 24 घंटे में राज्य में मानसून गतिविधि अति सक्रिय रही। राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 163.0 एमएम चतरा जिले में दर्ज की गई। धनबाद के सिंदरी में 112, बाेकाराे के चंदनकियरी में 110, लातेहार में 106, जमशेदपुर में 100, जामताड़ा में 92 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया।

    साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राजधानी रांची में भी देखने को मिला। रविवार की शाम से शुरू हुई बारिश लगातार 24 घंटे से अधिक तक जारी रही। बारिश से सामान्य जीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर चार पहिया वाहन ज्यादा और दो पहिया वाहन कम दिखे। बारिश के कारण शहर के कई नालियों का पानी सड़क पर आ गया। कई घरों में नाली का पानी घुसने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने झारखंड में प्रवेश किया। साइक्लोन का इंटेन्स प्रेशर पुरुलिया, जमशेदपुर, रांची के आसपास केंद्रित था। विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि इंटेन्स प्रेशर के पश्चिम बंगाल और झारखंड में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए अगले 12 घंटों के दौरान कमजोर होने की संभावना है।

    राज्य में ये स्थिति मंगलवार तक रहने की संभावना है। उसके बाद मानसून कमजाेर पड़ने लगेगा। संभावना है 22 से 23 सितंबर तक राज्य से मानसून की विदाई हाे जायेगी। पिछले 24 घंटे के दाैरान राज्य के अलग-अलग हिस्साें में भारी बारिश हुई है। इससे जान-माल काे काफी नुकसान हुआ है। रांची माैसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 21 सितंबर तक राजधानी रांची में हल्के बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हाे सकती है।

    गोंदा डैम फिर हुआ लबालब, तीनों फाटक खोले गये

    राज्य में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। डैमों का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ गयी है। रांची के कांके का गोंदा डैम फिर लबालब हो चुका है। डैम अपनी क्षमता के अनुसार 28 फीट पर पहुंच गया है। डैम के तीनों फाटक खोलकर वाटर लेवल को नियंत्रित रखा जा रहा है। रूक्का डैम भी अपनी क्षमता से पांच फीट नीचे है। डैम का लेवल 32.04 फीट पर पहुंच चुका है। हटिया डैम का लेवल भी 31 फीट तक पहुंच चुका है। अगर पूरी रात इसी तरह बारिश होती रही तो मंगलवार की सुबह तक जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले साल की तुलना में 16 सितंबर को अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। रामगढ़ जिले में पतरातू डैम का भी जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण फाटक खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। पांच फाटक खोल दिए गए हैं, ताकि तेजी से पानी निकल सके। दामोदर भी उफान पर है। इन पर नजर रखी जा रही है।

    मसानजोर डैम का जलस्तर बढ़ा, 383.60 फीट तक पहुंचा जलस्तर

    दुमका के  मसानजोड़ डैम का जलस्तर 383.60 फीट तक पहुंच गया है। केंद्रीय जला आयोग के कर्मचारी कमल घोष ने बताया डैम का जलस्तर काफी तेज गति से बढ़ रहा है। सुबह तक जल स्तर और ज्यादा बड़ जायेगा। डैम का गेट के बारे में पूछे जाने पर बताया है कि अभी तक ऊपर से कोई आदेश नहीं है। गेट खोलने का अभी डैम का सभी गेट बंद है। आज का रेन फाल 73.6 है। मसानजोड़ डैम में गेटो की संख्या-पलट गेट-021, हाई लेवल-03, लो लेवल-03, हाइड्रा गेट-02 एवं एक गेट झारखंड के कैनाल के लिए है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Cyclonic Circulation Monsoon Rain Red Alert
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.