Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 23 May 2025 || 12:42
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi:भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झारखंड में सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक
    Headline

    Ranchi:भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झारखंड में सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झारखंड में व्यापक रूप से सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को कांग्रेस भवन में हुई। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम की सफलता के लिए आम कांग्रेसजनों की भागीदारी आपसी सामंजस्य पर अत्यधिक जोर दिया गया।

    बैठक में ठाकुर ने कहा कि देश अराजक दौर से गुजर रहा है और इसी अराजकता को दूर करने के लिए राहुल गांधी ने युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और भागीदारी न्याय के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। देश से नफरत की माहौल को मिटाने के लिए इस दौर में राहुल गांधी के संघर्ष में हम सभी को आम जनता को भागीदार बनाते हुए कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करना होगा।

    ठाकुर ने कहा कि न्याय यात्रा को जिस तरह से भाजपा शासित राज्यों में रोकने और राहुल गांधी को जनता से जुड़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है उससे भाजपा के आकाओं की हताशा की झलक मिलती है। मणिपुर हो या असम जहां भी सरकार ने यात्रा का दमन करने की कोशिश की वहां की जनता, युवा, छात्र सहित समाज के सभी वर्गों ने यात्रा को अपना जन समर्थन देकर यात्रा को सफल बनाया है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड में न्याय यात्रा को सफल बनाकर हमें पूरे देश के सामने एक मिसाल कायम करनी है। झारखंड की बहुमत की गठबंधन सरकार को भी केंद्र सरकार के जरिये लगातार अपदस्थ करने की कोशिश की जा रही है लेकिन झारखंड में न्याय यात्रा की सफलता भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा साबित होगा।

    बैठक में मुख्य रूप से जयशंकर पाठक, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, संजय पांडेय, मानस सिन्हा, रवीन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bharat Jodo Nyay Yatra Congress Jharkhand state Ranchi News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सुकमा-बीजापुर सीमा पर बारिश में भी चला नक्सल ऑपरेशन,बड़े कैडर के नक्सलियों के छिपे होने की सूचना

    May 23, 2025

    राजगीर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम,पिच की गुणवत्ता को लेकर महाराष्ट्र से मंगाई गई लाल मिट्टी

    May 23, 2025

    शहीद संतोष कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    May 22, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    प्रधानमंत्री ने किया झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

    इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित क्रिकेटर अंडर-19 क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी शामिल, पटना से हुए रवाना

    11 जुलाई से शुरू होने वाले देवघर श्रावणी मेला को लेकर मुख्यमंत्री 23 मई को करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.