Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 04:44
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: प्रश्न पत्र लीक मामला: बाबूलाल मरांडी ने कहा- यह भ्रष्टाचार सिर्फ नवजवानों के साथ ही नहीं, पूरे प्रदेश के साथ है
    Headline

    Ranchi: प्रश्न पत्र लीक मामला: बाबूलाल मरांडी ने कहा- यह भ्रष्टाचार सिर्फ नवजवानों के साथ ही नहीं, पूरे प्रदेश के साथ है

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर भाजयुमो का राजभवन के पास धरना, सीबीआई जांच की मांग

    Ranchi: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से जेएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर गुरुवार को राजभवन के समीप एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार के विरोध में भाजयुमो के कार्यकर्ता एकत्र होकर राजभवन के पास धरना में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार सिर्फ नवजवानों के साथ ही नहीं पूरे प्रदेश के साथ है।

    बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में जेएसएससी के कुकर्म की सजा युवा ही नहीं पूरा प्रदेश भुगत रहा है। झारखंड के लोग माड़ भात खाकर अपने बच्चों की किसी तरह पढ़ाते हैं, बच्चे दिन-रात मेहनत करते हैं ताकि किसी तरह से सफल हो जाए, वैसे होन हार बच्चों के साथ यह सरकार आघात कर रही है।

    उन्होंने कहा कि अगर कोई पैसा लेकर युवा पदाधिकारी या कर्मचारी बनता है, तो यह स्पष्ट है कि करप्शन की बुनियाद पड़ेगी और उससे करप्शन ही फले फूलेगा। पहले भी ऐसी कई तरह की परीक्षाओं में गड़बड़ी सामने आई थी, लेकिन तब हेमन्त सरकार मानने को तैयार नहीं थी, लेकिन छात्रों ने जब सड़क पर उतर कर विरोध किया और सारा सबूत दिखाया तो सरकार को स्वीकार करना पड़ा। जब छात्र अपने अधिकार को लेकर सड़क पर उतरते हैं तो उसके ऊपर लाठीचार्ज कर घायल किया जाता है। संगीन धाराओं के साथ केस कर डराने की कोशिश की जाती है।

    मरांडी ने कहा कि मैं शुरू से कह रहा था कि इतना बड़ा पेपर लीक का घोटाला बिना ‘ऊपर’ अर्थात मुख्यमंत्री कार्यालय की संलिप्तता के बगैर नहीं हो सकता है। आज यह बात साबित हो रही है। यह बातें मैं शुरू से कह रहा था लेकिन आज ईडी ने हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए 539 पन्नों की जो जानकारी कोर्ट में दी है, उसमें लिखा गया है कि हेमंत के करीबी मित्र आर्किटेक्ट विनोद सिंह के मोबाइल और घर से छात्रों के बड़ी संख्या में एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं, जिन्हें पैसे लेकर बहाल किया जाना था।

    भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि आज झारखंड का हर युवा छात्र इस भ्रष्ट सरकार से परेशान और तंग हो चुका है। पांच लाख का वादा करके सत्ता में आई सरकार ने झारखंड के युवाओं की चिंता नहीं की, बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा झारखंड के युवाओं से किया। इस सरकार को युवाओं को बरगलाने के बजाए जेएसएससी चेयरमैन के ऊपर नामजद एफआईआर करना होगा और पेपर लीक की सीबीआई से निष्पक्ष जांच करवानी होगी। जबतक ऐसा नहीं होगा तब तक युवा मोर्चा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करते रहेगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    CBI investigation question paper leak Raj Bhavan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.