Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 10:11
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: झारखंड से राज्यसभा के लिए प्रदीप वर्मा और सरफराज अहमद निर्विरोध निर्वाचित
    Headline

    Ranchi: झारखंड से राज्यसभा के लिए प्रदीप वर्मा और सरफराज अहमद निर्विरोध निर्वाचित

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi: झारखंड  में दो सीटों के लिए हुए राज्यसभा चुनाव में दोनों उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है। भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रदीप वर्मा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ सरफराज अहमद राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। नामांकन वापसी की समय सीमा गुरुवार को दिन के तीन बजे समाप्त होते ही निर्वाची पदाधिकारी सैयद जावेद हैदर ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी।

    राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के समक्ष दोनों निर्वाचित प्रत्याशी को चुनाव आयोग का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस दौरान प्रभारी सचिव सह निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, भाजपा विधायक सीपी सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र राय सहित कई नेता मौजूद थे। महागठबंधन की ओर से सरफराज अहमद के साथ राज्यसभा सदस्य महुआ माजी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद भाजपा के डॉ प्रदीप वर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि ‘जिस उम्मीद के साथ मुझे देश के सर्वोच्च सदन में जाने का अवसर प्रदान किया गया है उसकी मर्यादा को जरूर रखूंगा। झारखंड में कई तरह की समस्या है, जिसके समाधान के लिए प्रयास करुंगा।’

    सरफराज अहमद ने हेमंत सोरेन और गुरु जी शिबू सोरेन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ‘हेमंत सोरेन ने जो आश्वासन दिया था उसे पूरा किया गया। महागठबंधन के सभी सदस्यों का साथ मिलने से मुझे देश के उच्च सदन में जाने का मौका मिला है। मैं झारखंड की सेवा पहले से करता रहा हूं आगे भी करता रहूंगा।

    झारखंड में दो राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल तीन मई को पूरा हो रहा है। इसमें कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू और भाजपा के समीर उरांव हैं। समीर उरांव को भाजपा ने लोहरदगा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। वे इससे पहले सिसई विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं।

    11 मार्च को दोनों प्रत्याशियों ने दाखिल किया था पर्चा

    डॉ प्रदीप वर्मा और डॉ सरफराज अहमद ने 11 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। सरफराज अहमद गांडेय विधानसभा से विधायक थे लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

    मुंबई के उद्योगपति हरिहर महापात्रा को नहीं मिले प्रस्तावक

    मुंबई के उद्योगपति हरिहर महापात्रा ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदा था लेकिन वे विधायकों को प्रस्तावक के लिए तैयार नहीं कर पाए। इस वजह से उन्होंने खुद को चुनाव से दूर कर लिया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    BJP candidate Dr. Pradeep Verma India Alliance candidate Dr. Sarfaraz Ahmed Rajya Sabha Rajya Sabha elections unopposed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    March 12, 2026

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.