Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 15:12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi News: उम्मीद से अधिक सफल रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा, राज्य में परिवर्तन की लहर : बाबूलाल मरांडी
    Headline

    Ranchi News: उम्मीद से अधिक सफल रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा, राज्य में परिवर्तन की लहर : बाबूलाल मरांडी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड भाजपा की परिवर्तन यात्रा आशा और उम्मीद से ज्यादा सफल रही। मरांडी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दाे अक्टूबर को हज़ारीबाग़ में करेंगे। उन्‍होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के क्रम में इस बात का आभास हुआ है कि राज्य की जनता वर्तमान हेमन्त सोरेन सरकार के झूठ, ठग और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। इसे बदलने का मन बना चुकी है।

    इसकी शुरुआत 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संताल परगना प्रमंडल और गिरिडीह के झारखंड धाम से की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 सितंबर को और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हज़ारीबाग़ प्रमंडल के इटखोरी और पलामू के भवनाथपुर स्थित वंशीधर मंदिर से प्रारंभ की थी।

    दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के खूंटी जिले के अमरेश्वर धाम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी शुरुआत 23 सितंबर को की थी। यह यात्रा अब तक राज्य के 24 जिलों, 74 विधानसभा, 202 प्रखंड की 4500 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुकी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी प्रदेश कार्यालय में रविवार काे मीडिया से बात कर रहे थे।

    मरांडी ने कहा कि अधिक बारिश के बावजूद भी जिस तादात में लोगों की भागीदारी इस यात्रा में रही, वह अपने आप में अद्भुत और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य राज्य की जनता को इंडी गठबंधन सरकार की झूठ और ठग के खिलाफ जागरुक करना था। भाजपा अपने उद्देश्य में सफल रही। अब तक 16 से 17 लाख लोग इस यात्रा में शामिल हुए।

    हेमंत सरकार ने जनता को ठगा

    मरांडी ने हेमन्त सरकार के पांच साल के कार्यकाल पर प्रहार किया। कहा कि यह सरकार पांच वर्षों तक राज्य की भोली भाली जनता को सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम की है। अब जब चुनाव सामने है, तब भी जनता को ठगने के लिए दाने डाल रही है। हालांकि, जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि‍ यात्रा के दौरान लोगों ने कहा कि वे हेमन्त सोरेन के चाल और चरित्र से अच्छी तरह वाकिफ हैं। जो व्यक्ति अपने पिता की कसम खाकर भी अपने वादे पूरे नहीं करता है, उससे विकास की उम्मीद करना ही बेमानी है। उनपर भरोसा नहीं किया जा सकता है। हेमन्‍त सरकार को बदलकर भाजपा की सरकार बनानी है।

    सीएनटी-एसपीटी का सबसे ज्‍यादा उल्‍लंघन

    मरांडी ने कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार किसी भी काम को ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ नहीं करती है। सरकार ने पांच वर्षों तक राज्य की खनिज संपदा कोयला, बालू, पत्थर को दलाल और बिचौलियों के साथ मिलकर लूटने का काम की है। इस सरकार में सीएनटी और एसपीटी कानून का सबसे ज्यादा उल्‍लंघन हुआ है। आदिवासी जमीन का सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा हुआ है। सेना की जमीन को भी नहीं छोड़ा गया। कोलकाता से जमीन का फर्जी कागज बनाकर उसे बेचा गया। प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि साईकल वितरण योजना में स्कूली बच्चों को घटिया किस्म की साईकल दी जा रही है। सुनने में तो यहां तक आ रहा है कि इस योजना के 40 प्रतिशत तक की कमीशनखोरी हो रही है।

    26 प्रतिशत शराब दुकानें मां-बहनों को दें

    मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार की गलतियों को उजागर करने पर मुझपर केस कर दिया जाता है। अब तक आधा दर्जन से ऊपर केस मेरे ऊपर किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी मैंने शराब घोटाले के बारे में जो कहा था, वही हुआ। राज्य में फिर से शराब घोटाले की पटकथा लिखी जा रही है। टेंडर निकालकर उसे रद्द किया गया है। पसंदीदा ठेकेदार को टेंडर देने के लिए यह किया गगया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि राज्य की 26 प्रतिशत शराब दुकान सड़क किनारे हड़िया दारू बेचने वाली आदिवासी माता और बहनों को दिया जाए ताकि, वे अपनी गुजर बसर कर सके। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रदेश प्रवक्‍ता राफिया नाज भी मौजूद थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Babulal Marandi BJP's journey of change Hemant Soren Government Jharkhand Prime Minister Narendra Modi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.