Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 18 March 2026 || 17:14
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के एकांतवास के बाद कल आयेंगे बाहर,भक्तों को दर्शन देंगे
    Headline

    Ranchi: भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के एकांतवास के बाद कल आयेंगे बाहर,भक्तों को दर्शन देंगे

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ 15 दिनों के एकांतवास के बाद शनिवार को बाहर आयेंगे। इतने दिनों तक भगवान की प्रतिमा का अलौकिक शृंगार किया गया। शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नेत्रदान होगा। फिर भगवान भक्तों को दर्शन देंगे।

    भगवान के दर्शन के लिए दोपहर दो बजे से भक्तों की भीड़ जुटने लगेगी। शाम चार बजे नेत्रदान अनुष्ठान शुरू होगा। फिर 108 दीपों से मंगलआरती, जगन्नाथ अष्टकम, गीता के द्वादश अध्याय का पाठ और भगवान की स्तुति की जायेगी। भगवान जगन्नाथ को मालपुआ सहित अन्य मिष्ठानों का भोग लगाया जायेगा। शनिवार को भगवान रात नौ बजे तक दर्शन मंडप में दर्शन देंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

    सात जुलाई को प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जायेगी। सुबह चार बजे से ही भक्त पूजा करने के लिए कतारबद्ध होने लगेंगे। महिला और पुरुष भक्तों के लिए अलग-अलग कतार बनायी जायेगी। दोपहर दो बजे सभी विग्रहों को बारी-बारी से रथारुढ़ किया जायेगा। रथ के ऊपर सभी विग्रहों का शृंगार होगा। विष्णु सहस्त्रनाम अर्चना होगी। इस अनुष्ठान के बाद विष्णु सहस्त्रनाम अर्चना में शामिल भक्त रथ पर सवार होकर भगवान को पुष्प अर्पित करेंगे। मंगल आरती होगी। रथ में रस्सा बंधन होगा।

    रविवार शाम पांच बजे रथयात्रा शुरू होगी। भक्त रस्सी के सहारे रथ को खींच कर मौसीबाड़ी लायेंगे, जहां महिलाएं भगवान की पूजा करेंगी। शाम सात बजे तक सभी विग्रहों को मौसीबाड़ी में रखा जायेगा। फिर आरती और भोग निवेदन होगा। रात आठ बजे भगवान का पट बंद कर दिया जायेगा, जो अगले दिन सुबह पांच बजे खुलेगा। आठ जुलाई को सुबह छह बजे मंगल आरती व बाल भोग लगाया जायेगा। दोपहर 12 बजे अन्न भोग लगाया जायेगा और 12:10 बजे पट बंद हो जायेगा।

    दोपहर तीन बजे मंदिर का पट पुन: खुलेगा, जो रात आठ बजे तक खुला रहेगा। शाम 7:30 बजे आरती व भोग निवेदन होगा। रात आठ बजे पट बंद हो जायेगा। यह क्रम 16 जुलाई तक चलेगा। 16 जुलाई को रात में भगवान को गुंडिचा भोग लगाया जायेगा। खीर, खिचड़ी और सब्जी का भोग लगेगा। पूरे साल में सिर्फ एक ही दिन रात्रि में गुंडिचा भोग लगता है। 17 जुलाई को घुरती रथ यात्रा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Chariot Festival Lord Jagannath
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने वोट न देने की बताई वजह,आरजेडी उम्मीदवार पर उठाया सवाल कहा -आरजेडी का उम्मीदवार न तो पिछड़ा वर्ग, न अत्यंत पिछड़ा, न दलित और न ही अल्पसंख्यक समाज से

    March 18, 2026

    Godda में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, डायन-बिसाही के शक में दंपति और बेटे की हत्या

    March 17, 2026

    होर्मुज से लौट रहा गैस टैंकर, Jamshedpur के बेटे की राह देख रहा परिवार

    March 16, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने वोट न देने की बताई वजह,आरजेडी उम्मीदवार पर उठाया सवाल कहा -आरजेडी का उम्मीदवार न तो पिछड़ा वर्ग, न अत्यंत पिछड़ा, न दलित और न ही अल्पसंख्यक समाज से

    गर्मी में भी रोज गर्म पानी पीने से क्या Belly Fat घटेगी? एक्सपर्ट से जानें सच

    Godda में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, डायन-बिसाही के शक में दंपति और बेटे की हत्या

    कमर्शियल जहाजों को सुरक्षा दे रही Indian Navy, दुनिया के 6 समुद्री इलाकों में तैनात किए युद्धपोत

    Bihar राज्यसभा चुनाव में एनडीए का क्लीन स्वीप, 5वीं सीट पर ऐसे मारी बाजी

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.