Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 23:27
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»झारखंड»Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा
    झारखंड

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    today post liveBy today post liveMarch 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Ranchi News 
    Ranchi News 
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News  : झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को अज्ञात शख्स ने ई-मेल भेजकर पूरे कोर्ट परिसर को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी दी है। ई-मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट परिसर में 14 साइनाइड बम लगाए गए हैं। धमकी मिलने के बाद तुरंत पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDS) को मौके पर भेजा गया और पूरे परिसर की सघन जांच शुरू कर दी गई।

    एक महीने में तीसरी बार सिविल कोर्ट को धमकी

    रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की यह तीसरी धमकी है। पिछले एक महीने से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के जरिए राजधानी के कई अहम सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाते हुए धमकी दी जा रही है। कभी सिविल कोर्ट, कभी डीसी कार्यालय और कभी पासपोर्ट ऑफिस को बम धमाके से उड़ाने की बात कही जा रही है। इन लगातार मिल रही धमकियों ने पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

    ई-मेल में लिखा – इंसाफ नहीं मिलता, इसलिए उड़ा देंगे कोर्ट

    धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद रांची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय बम निरोधक दस्ते के साथ सिविल कोर्ट पहुंचे और पूरे परिसर की जांच करवाई। डीएसपी ने बताया कि ई-मेल में 14 साइनाइड बमों के इस्तेमाल का जिक्र किया गया है। साथ ही ई-मेल में यह भी लिखा गया है कि “जब इंसाफ मिलता ही नहीं, इसलिए कोर्ट को उड़ा देंगे।” फिलहाल पुलिस ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

    पहले भी आरडीएक्स और आईईडी का जिक्र कर दी गई थी धमकी

    इससे पहले 6 फरवरी को भी सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस ई-मेल में कोर्ट परिसर में आरडीएक्स और आईईडी लगाए जाने का दावा किया गया था। साथ ही यह भी लिखा गया था कि अगर आईईडी एक्टिवेट नहीं हुआ तो आत्मघाती हमला कर कोर्ट बिल्डिंग को उड़ा दिया जाएगा। दूसरी बार 28 फरवरी को भी इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था।

    डीसी ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को भी बनाया गया निशाना

    सिर्फ सिविल कोर्ट ही नहीं, बल्कि रांची के समाहरणालय (डीसी ऑफिस) और पासपोर्ट ऑफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। 12 फरवरी को समाहरणालय को सल्फर नाइट्रेट बम से उड़ाने की बात कही गई थी, जबकि 6 मार्च को पासपोर्ट कार्यालय को बम धमाके से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हर बार धमकी मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर जांच करता रहा है।

    Read More : Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    इन सभी मामलों में रांची के कोतवाली और सुखदेवनगर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार Arundale_kumar.hotmail.com नाम की ई-मेल आईडी से धमकी भेजी गई है। फिलहाल रांची पुलिस और साइबर टीम मिलकर आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    cyber threat ranchi court india bomb threat email case jharkhand bomb threat news Jharkhand Crime News Jharkhand latest news ranchi bds team investigation ranchi bomb threat email ranchi civil court bomb threat ranchi court bomb threat 2026 ranchi dc office bomb threat ranchi email bomb threat case ranchi passport office bomb threat ranchi police cyber investigation ranchi police investigation bomb threat ranchi security alert news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.