Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 04:11
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मिलने रिम्स पहुंचे असम के मुख्यमंत्री,राज्य सरकार से बातचीत कर मुद्दा सुलझाने की अपील की
    Headline

    Ranchi: घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मिलने रिम्स पहुंचे असम के मुख्यमंत्री,राज्य सरकार से बातचीत कर मुद्दा सुलझाने की अपील की

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  असम के मुख्यमंत्री और आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड भाजपा के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार सुबह रिम्स पहुंचकर लाठीचार्ज में घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। हिमंता ने रिम्स में भर्ती सहायक पुलिसकर्मियों से घटना की पूरी जानकारी ली। डॉ सरमा ने राज्य सरकार से बातचीत कर मुद्दा सुलझाने की अपील की है।

    रांची रिम्स में सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात के बाद पत्रकाराें से बातचीत में हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि शुक्रवार काे कुछ सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज किया गया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मैं बस इतना चाहता हूं कि राज्य सरकार सहायक पुलिस कर्मियों के साथ बात करे और इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाए।

    पुलिस कर्मियों ने मुझे बताया कि उन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं है। मुझे विश्वास है कि हम झारखंड में चुनाव जीतेंगे। उन्हाेंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय से ही झारखंड में ऐसा माहौल देखा जा रहा है। झारखंड में स्थिति बिगड़ती जा रही है। यहां स्थिति को सुधारने की जरुरत है। कभी इस प्रदेश में फिलिस्तीन का झंडा लहराया जा रहा है, तो कभी रामनवमी के जुलूस पर पाबंदी लगायी जा रही है। वहीं

    माेहर्रम का जुलूस निकालने का परमीशन दिया जा रहा है। इस माैके पर हिमंता बिस्व सरमा के साथ नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी भी मौजूद थे। उल्लेखानीय है कि शुक्रवार काे रांची में अपनी मांगों को लेकर सहायक पुलिसकर्मियाें ने धरना प्रदर्शन किया था। इस दाैरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस के लाठीचार्ज से कई प्रदर्शनकारी उत्तेजित हो गए और पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए। इसके चलते हंगामे की स्थिति बन गई। कई पुलिस कर्मियों को चोटें आईं, जिन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है।

    भाजपा सरकार बनते ही पुलिसकर्मियों के नाम के आगे हटा देंगे सहायक शब्द : बाबूलाल मरांडी
    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में ही सहायक पुलिसकर्मियों के नाम के आगे से सहायक शब्द हटा दिया जाएगा। शनिवार काे सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बाबूलाल ने लिखा है कि ये सभी जवान जो आज अपने हक के लिए लाठियां खा रहे हैं, भाजपा की सरकार बनते ही राज्य की प्रगति में “सहायक” होंगे, न कि अपनी नौकरियों में।

    बाबूलाल ने कहा है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा हम सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उनके मार्गदर्शन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता झारखंड से झामुमो-कांग्रेस की अत्याचारी और भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तत्पर है।बाबूलाल ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही बाबा बैद्यनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना भी की है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Auxiliary Policeman Himanta Biswa Sarma Rims
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.