Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 09:53
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का राज्य से होगा सफाया: हेमंत सोरेन
    Headline

    Ranchi: विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का राज्य से होगा सफाया: हेमंत सोरेन

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  जेल से बाहर निकलने के बाद शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके स्थित आवास से जेएमएम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ कोई भी खड़ा ना हो पाये, इसकी जुगत भिड़ाई जा रही है। इसी का परिणाम है कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं।

    विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जानकारी मिल रही है कि राज्य में जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने की योजना बनायी जा रही है। ऐसे में केंद्र सरकार को चुनौती है कि चुनाव की घोषणा जल्द से जल्द करें। राज्य से भाजपा का सफाया कर दिया जायेगा। पार्टी ने संकल्प लिया है कि मनुवादी सामंती सोच को जवाब देंगे। लोकसभा में जवाब मिला है। आगे भी विधानसभा चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दिया जायेगा।

    सोरेन ने कहा कि मुझे सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र में फंसाकर पांच महीने तक जेल में रखा गया। झारखंड गरीब-गुरबा राज है। हमें समझने में थोड़ा वक्त लगता है। इसीलिए मुझे पांच महीने जेल में रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने मुझे बाहर निकाला और हमें न्याय मिला। इस पांच महीने में राज्य शायद और आगे बढ़ सकता था। उन्होंने कहा कि उनको हमसे डर है। उनकी समय से पहले झारखंड विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी चल रही है लेकिन मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि यदि वो कल चुनाव कराते हैं तो परसो उनका सफाया हो जायेगा।

    हेमंत सोरेन ने कहा कि मोदी सरकार में नीट व यूपीएससी पेपर लीक के साथ ट्रेन व एयरपोर्ट दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन लोगों ने सीरिंज से लोगों का खून चूस लिया है। इन लोगों ने संविधान की कई संस्थाओं को अपनी मुट्ठी में कर लिया लेकिन जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत है। इस दीया को हम कभी नहीं बुझने देंगे। कई ऐसे वीर शहीद हैं, जो हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

    भाजपा के सपने मुंगेरीलाल के हसीन सपने साबित होंगे

    हेमंत सोरेन ने कहा कि आपके आशीर्वाद से सबसे पहले देश में आदिवासी मुख्यमंत्री बना है। मजबूरन मोदी सरकार को पड़ोसी राज्यों में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाना पड़ रहा है लेकिन वो रबर स्टैंप है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों के सपने को पूरा करने का हम काम करेंगे। साथ ही कहा कि भाजपा वाले विधानसभा चुनाव में जीत का जो सपना देख रहे हैं, वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने साबित होंगे। इस राज्य में झारखंडी का ही शासन रहेगा।

    बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    हेमंत सोरेन अपने आवास के पास कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद करीब 3:25 बजे बिरसा चौक पहुंचे। यहां उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और राज्यसभा सदस्य महुआ माजी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद हेमंत ने पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। वे करीब 10 मिनट तक बिरसा चौक में रहे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    assembly elections Former Chief Minister Hemant Soren
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    March 12, 2026

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.