Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 23:32
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को गृह जिले में विस उपचुनावों में लगातार दो झटके
    Headline

    Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को गृह जिले में विस उपचुनावों में लगातार दो झटके

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को गृह जिला गिरिडीह में लगातार दो तगड़े राजनीतिक झटके लगे हैं। राज्य के मंत्री रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता जगन्नाथ महतो की मौत के बाद सितंबर 2023 में डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उतरीं उनकी पत्नी बेबी देवी ने एनडीए को झटका दिया था। इस बार गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को झामुमो की कल्पना सोरेन ने करारी शिकस्त दी है। लगातार दो बार विधानसभा उपचुनाव में मिली हार से दल के अंदर बाबूलाल की किरकिरी हो रही है।

    दरअसल, टिकट वितरण के समय ही निर्णय पर सवाल खड़ा किया जा रहा था लेकिन दलीय अनुशासन ने सबकी जुबां पर ताले जड़ दिए थे। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में गांडेय विधानसभा सीट से झारखंड विकास मोर्चा के उम्मीदवार रहे दिलीप वर्मा को मात्र 8,000 वोट मिले थे। एनडीए के घटक आजसू के प्रत्याशी अर्जुन बैठा को करीब 19,000 और भाजपा समर्थक रहे निर्दलीय सुनील यादव को 10,000 वोट मिले थे।

    इस उपचुनाव में दिलीप वर्मा को भाजपा का टिकट मिलने के बाद अर्जुन बैठा और सुनील यादव बागी हो गए। दोनों का तर्क था कि कम वोट लाने वाले के लिए उपचुनाव में कैसे काम करें। बाद में सुनील झामुमो में शामिल हो गए और अर्जुन बैठा बागी होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी दंगल में उतर गए। नतीजन कल्पना सोरेन को 1,08,975 और दिलीप वर्मा को 82,492 वोट मिले। हालांकि, संतोष की बात है कि कोडरमा और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा बढ़त में है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    B J P BJP State President Babulal Marandi Home District Giridih
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.