Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 June 2025 || 12:20
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi:  बाबूलाल मरांडी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर की पुलिस भवन निर्माण निगम में अनियमितता की शिकायत
    Headline

    Ranchi:  बाबूलाल मरांडी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर की पुलिस भवन निर्माण निगम में अनियमितता की शिकायत

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को पुलिस भवन निर्माण निगम में अनियमितता की शिकायत मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से की है। इस संबंध में पत्र सौंपते हुए अनियमितता के लिए आईएएस राजीव अरुण एक्का, बिचौलिया विशाल चौधरी और इंजीनियर सुरेश ठाकुर को कटघरे में खड़ा करते हुए उनकी संलिप्तता की जांच तथा कार्रवाई की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी भेजी गई है। पत्र के साथ बाबूलाल ने कुछ जरूरी कागजात भी लगाए हैं।

    बाबूलाल मरांडी ने पत्र के माध्यम से कहा है कि निगम में कार्यरत कार्यपालक अभियंता सुरेश ठाकुर रिटायर हो चुके थे। बाद में बिना विज्ञापन निकाले उन्हें दोबारा कार्यपालक अभियंता के पद पर अनुबंध पर नौकरी दी गयी। निगम में अधीक्षण अभियंता के रहते हुए भी कार्यपालक अभियंता सुरेश ठाकुर को मुख्य अभियंता का प्रभार सौंपा गया।

    उन्होंने कहा कि सुरेश ठाकुर ने 2 फरवरी 2023 को पुनः अपने सेवा विस्तार के लिए तत्कालीन गृह सचिव राजीव अरुण एक्का को पत्र लिखा। गृह सचिव ने उसी दिन सेवा विस्तार देने के लिए निगम के प्रबंध निदेशक को आदेश दे दिया। अभियंता द्वारा सीधे गृह सचिव को पत्र लिखना और फिर गृह सचिव का इस विषय पर सीधे आदेश देना दोनों ही नियम विरूद्ध है। जबकि किसी अभियंता की नियुक्ति या सेवा विस्तार झारखंड पुलिस भवन निर्माण निगम बोर्ड द्वारा ही किये जाने का नियम है। चर्चा है कि बिचौलिया विशाल चौधरी ने इस काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

    बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि विशाल चौधरी की कंपनी रोलेक्स सोलुशन को गलत तरीके एवं फर्जी कागजातों के आधार पर भवन निर्माण निगम में कई काम दिये गए। इसमें सुरेश ठाकुर ने भूमिका निभाई। 24 मई 2022 को विशाल चौधरी के यहां ईडी का छापा पड़ा। मामला सामने आने के बाद डर से दो जून को कंपनी रोलेक्स सोलुशन को गोड्डा में आवंटित काम के ठेके का एकरारनामा रद्द कर दिया गया।

    उन्होंने कहा कि फिर वरीय अफसरों पर उसके प्रभाव के चलते 12 और 13 जुलाई को सिक्योरिटी मनी की राशि लौटाने का आदेश दे दिया गया। प्रभारी मुख्य अभियंता को खुद के फंसने का एहसास हुआ तो कंपनी रोलेक्स सोलुशन को लौटा दी गई। जमानत राशि को फिर से निगम ने जमा करने का आदेश इस साल 31 जनवरी को दिया गया। बाबूलाल ने मुख्य सचिव से कहा है कि चूंकि मामला मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह गृह विभाग के प्रधान सचिव जैसे उच्च पद पर रहे अधिकारी से जुड़ा हुआ है। ऐसे में उनके सिवाय दूसरा कोई भी मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर सकता। अतः वे अपनी निगरानी में इस मामले की बिना विलंब किए निष्पक्ष जांच करा कर कार्रवाई करें, जिन अधिकारियों ने ठेका रद्द करने के बाद सिक्योरिटी मनी लौटाने का गलत काम किया, उन्हें पद से हटाएं। साथ ही ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दें।

    बाबूलाल मरांडी के लगाए आरोप को लेकर पूर्व गृह सचिव और वर्तमान में पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का ने कहा कि जब भी उन्हें कोई पत्र लिखता है, तो वे पहले देखते हैं कि वह उनके हाथ में है कि नहीं। अगर नहीं है, तो वे नियमानुसार कार्रवाई के लिए पत्र को आगे भेजते हैं। इस मामले में भी उन्होंने ऐसा ही किया था।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अनियमितता पत्र पुलिस भवन निर्माण निगम बाबूलाल मरांडी मुख्य सचिव रांची न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    शादी में गई आदिवासी नाबालिग  युवती से सामूहिक गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश कर रही पुलिस

    June 9, 2025

    लातेहार में बाराती बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 10 लोग घायल

    June 9, 2025

    हनीमून पर पति की हत्या कर भागी सोनम, यूपी के ढाबे से गिरफ्तार – मेघालय हत्याकांड में बड़ा खुलासा

    June 9, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.