Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 13:58
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: बाबूलाल मरांडी ने जतायी पार्टी उम्मीदवार सीता सोरेन पर हमले की आशंका
    Headline

    Ranchi: बाबूलाल मरांडी ने जतायी पार्टी उम्मीदवार सीता सोरेन पर हमले की आशंका

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दुमका लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार सीता सोरेन पर हमले की आशंका जतायी है। उनके मुताबिक, संभव है कि सिंहभूम की सांसद और पार्टी उम्मीदवार गीता कोड़ा पर पिछले दिनों हुए हमले की तरह सीता सोरेन पर भी झामुमो कार्यकर्ता जानलेवा हमला कर सकते हैं।

    गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपनी आशंका जाहिर करते हुए मरांडी ने कहा कि सीता सोरेन ने लगभग डेढ़ दशक तक झामुमो विधायक के रूप में पार्टी की सेवा की। यदि उन्होंने अपने साथ हो रहे अपमानजनक व्यवहार और साजिश के विरोध में पार्टी छोड़ी तो क्या झामुमो उन पर जानलेवा हमला करा देगा।

    मीडिया में दुमका से झामुमो उम्मीदवार और विधायक नलिन सोरेन के उस बयान को लेकर छपी खबर पर उन्होंने चिंता जाहिर की है जिसमें नलिन ने झामुमो के विरोध में बोलने पर सीता सोरेन के साथ भी गीता जैसा हाल होने की चेतावनी दी है। बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि नलिन सोरेन जैसे वरिष्ठ नेता का यह वक्तव्य झामुमो के उस अंदरूनी खूनी मानसिकता को भी उजागर करता है, जिसमें हेमंत सोरेन का विरोध करने वालों पर जानलेवा हमला भी कराया जा सकता है।

    बाबूलाल मरांडी ने झारखंड पुलिस और चुनाव आयोग से आग्रह करते हुए कहा है कि वजह जो भी हो, झामुमो द्वारा भाजपा की महिला उम्मीदवारों पर हमले की धमकी देना उनकी कायरता और चुनाव के पूर्व ही पराजय को दर्शाता है। चुनाव आयोग और पुलिस से आग्रह है कि गीता कोड़ा जैसा जानलेवा प्रकरण सीता सोरेन के साथ भी ना हो, इसके लिए उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राज्य के डीजीपी इस पर संज्ञान लें।

    पिछले दिनों सरायकेला जिले के मोहनपुर गांव में सांसद गीता कोड़ा के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गयी थी। उन्हें एक घंटे से अधिक समय तक बंधक बना कर रखा था। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से उन्हें सुरक्षित निकाला गया था। इस मामले में भाजपा की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Babulal Marandi fear of attack Sita Soren
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.