Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 23:12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: झारखंड के सभी 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 66.49 प्रतिशत मतदान
    Headline

    Ranchi: झारखंड के सभी 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 66.49 प्रतिशत मतदान

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    सातवें चरण में तीन संसदीय क्षेत्रों में 70.88 फीसदी मतदान

    12 लोकसभा क्षेत्रों के मतदान में महिलाओं का रहा दबदबा

    Ranchi:  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि सातवें चरण के चुनाव में तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में संपन्न मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियां लौट आई हैं। सभी इवीएम स्क्रूटनी के बाद स्ट्रांग रूम में सील कर दिये गये हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

    रवि कुमार रविवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि राजमहल, दुमका और गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 70.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें राजमहल में 70.78, दुमका में 73.87 और गोड्डा में 68.63 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह झारखंड के सभी 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का मतदान 66.49 प्रतिशत रहा।

    आठ संसदीय क्षेत्रों में 2019 से अधिक हुआ मतदान

    रवि कुमार ने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार 2024 के चुनाव में झारखंड के 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से आठ में अधिक मतदान हुआ है। जिन छह संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 2019 की तुलना में कम मतदान हुआ है, वह सभी बिहार राज्य की सीमा से जुड़े क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा कि संभावना है कि उस इलाके में पलायन आदि कारणों से ऐसा हुआ है।

    मतदान से जुड़ी एक रोचक जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से 12 में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। सिर्फ रांची और जमशेदपुर में पुरुष मतदाताओं ने महिलाओं से अधिक मतदान किया है लेकिन उसका अंतर भी मामूली रहा है। वहीं, 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत पड़ने वाले 68 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। सिर्फ 13 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं से अधिक पुरुषों ने मतदान किया है।

    रवि कुमार ने बताया कि सभी 14 केंद्रों पर मतगणना की तैयारी जारी है। चार जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। नियमित अंतराल पर हर राउंड के नतीजे की घोषणा होती रहेगी। उन्होंने बताया कि संभावना है कि शाम चार बजे तक मतगणना पूरी हो जाएगी। नतीजे ऑनलाइन भी देखे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूरे चुनाव के दौरान तीन पुलिसकर्मी, दो ड्राइवर और एक चुनावकर्मी की अलग-अलग कारणों से मौत हुई है। सभी के परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान का लाभ मिलेगा।

    रवि कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में 135 करोड़ 29 लाख की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है। सातवें चरण के मतदान के दिन एक जून को भी 34.19 लाख रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Jharkhand Lok Sabha Elections vote
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.