Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 08:48
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: झारखंड में चार लोकसभा सीटों पर 61.41 प्रतिशत मतदान
    Headline

    Ranchi: झारखंड में चार लोकसभा सीटों पर 61.41 प्रतिशत मतदान

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  राज्य के चार लोकसभा क्षेत्रों रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में शनिवार शाम पांच बजे तक हुई वोटिंग में कुल 61.41 फीसदी मतदान हुआ। गिरिडीह में सर्वाधिक 64.75 फीसदी तो सबसे कम रांची से 58.73 फीसदी मतदान हुआ। धनबाद में 58.90 और जमशेदपुर में 64.30 फीसदी मतदान हुआ।

    Giridih लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 64.75 फीसदी मतदान

    अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा पत्रकारों से बातचीत में बताया कि Giridih लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 64.75 फीसदी मतदान हुआ। इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें सबसे अधिक मतदान टुंडी विधानसभा क्षेत्र में 68.16 फीसदी जबकि सबसे कम बाघमारा में 60.03 फीसदी हुआ है। इसी तरह बेरमो में 62.75, डुमरी में 68.19, गिरिडीह में 63.71 और गोमिया में 65.50 मतदान हुआ। इस लोकसभा सीट से आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी, झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो और जेबीकेएसएस के जयराम महतो आमने-सामने हैं।

    रांची लोकसभा क्षेत्र में 58.73 फीसदी मतदान

    रांची लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 58.73 फीसदी मतदान हुआ। इस लोकसभा सीट में भी छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें सबसे अधिक मतदान सरायकेला के ईचागढ़ में 75.96 फीसदी जबकि सबसे कम कांके में 54.61 फीसदी हुआ है। रांची में 54.90, हटिया में 55.00, खिजरी में 57.01 तथा सिल्ली में 62.45 फीसदी मतदान हुआ। इस लोकसभा सीट पर भाजपा के संजय सेठ, कांग्रेस की यशस्विनी सहाय आमने-सामने हैं। चुनाव मैदान में जेबीकेएसएस के देवेंद्र महतो भी हैं।

    धनबाद लोकसभा क्षेत्र में 58.90 फीसदी मतदान

    धनबाद लोकसभा सीट पर 58.90 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। सबसे अधिक 70.50 फीसदी वोटिंग चंदनक्यारी विधानसभा क्षेत्र में हुई है जबकि सबसे कम बोकारो विधानसभा क्षेत्र में 49.50 फीसदी वोटिंग हुई है। इसी तरह धनबाद में 54.43, झरिया में 54.49, निरसा में 65.55 तथा सिंदरी में 68.16 फीसदी वोटिंग हुई। धनबाद झारखंड की ऐसी एकमात्र सीट है, जहां से तीनों जेंडर चुनाव मैदान में हैं।

    जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में 64.30 फीसदी मतदान

    जमशेदपुर में भी अच्छी खासी वोटिंग हुई है। शाम पांच बजे तक चले मतदान में इस लोकसभा क्षेत्र में 64.30 फीसदी मतदान हुआ। सबसे अधिक पोटका में 70.70 फीसदी वोटिंग हुई। बहरागोड़ा में 70.25 फीसदी, घाटशीला में 68.16 फीसदी, जमशेदपुर पूर्वी में 56.66, जमशेदपुर पश्चिमी में 56.34 फीसदी और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में 67.59 फीसदी मतदान हुआ। इस सीट से भाजपा की टिकट पर विधुतवरण महतो और झामुमो के समीर मोहंती आमने-सामने हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Jharkhand Lok Sabha Elections
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.