Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 06:50
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi:  राज्य कैबिनेट में 38 प्रस्तावों लगी मुहर, 200 यूनिट बिजली फ्री, राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
    Headline

    Ranchi:  राज्य कैबिनेट में 38 प्रस्तावों लगी मुहर, 200 यूनिट बिजली फ्री, राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में 38 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। झारखंड में छठा वेतनमान पा रहे पुनरीक्षित कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने की स्वीकृति दी गई। ड्यूटी के दौरान उग्रवादी हिंसा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सेवा के पुलिसकर्मियों को विशेष मुआवजा दिया जायेगा। मुठभेड़ के दौरान मौत होने पर 60 लाख रुपये और जख्मी होने पर इलाज का संपूर्ण खर्च दिया जाएगा।

    इसके अलावा शहीद के बच्चों को पढ़ाई के लिए पांच लाख रुपये और शव को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए 50 हजार दिये जायेंगे। रोड एक्सीडेंट में मृत्यु होने पर 35 लाख और बच्चे की पढ़ाई का सारा खर्च दिया जायेगा। सांप काटने या मलेरिया से मौत पर 35 लाख रुपये तक दिये जायेंगे।

    नक्सली या आतंकी घटना में नागरिकों की मौत पर मुआवजे की गाइडलाइन बनी

    उग्रवादी या आतंकवादी हिंसा पर सामान्य नागरिकों की मौत होने पर उनके आश्रितों के अनुग्रह अनुदान और अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में प्रस्तुत गाइडलाइन बनाई गई है। पुराने मामलों में भी इसके तहत निष्पादन किया जायेगा। बीआरपी और सीआरपी के संविदा कर्मियों के मासिक मानदेय के 17,500 से बढ़कर 27,500 बीआरपी के लिए किया गया। बीआरपी एंड ट्रेंड को 26 हजार, सीआरपी प्रशिक्षित को 25,500 और सीआरपी एंड ट्रेंड को 23,900 मिलेगा। मानदेय वृद्धि हर साल तीन प्रतिशत होगी।

    जेवीबीएनएल के घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली

    झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली के स्थान पर अब 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की स्वीकृति दी गई। इसका लाभ 35 से 40 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा।अतिरिक्त प्रतिमाह वित्तीय बोझ 21.7 करोड रुपये आयेगा।

    -मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना शुरू की जायेगी। राज्य में अभी 33 लाख 44 हजार से अधिक लोगों को पांच लाख का बीमा कवर दिया जा रहा है। अब इसे बढ़ाकर 15 लाख रुपये तक कर दिया गया है। इसके लिए राशन कार्डधारी होना अनिवार्य है। आयुष्मान योजना से अलग से पांच लाख रुपये का बीमा अलग से मिल रहा है। इसका लाभ 28 लाख लोगों को दिया जा रहा है।

    राज्य में मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन रखरखाव योजना शुरू होगी। स्वास्थ्य उपकेंद्र की रक्षों के लिए दो लाख प्रतिवर्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 50 लाख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 10 लाख रुपये दिये जायेंगे। इसके अलावा जिला अस्पतालों के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है।

    -विश्वविद्यालय के छात्रों के शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए फेलोशिप दी जायेगी। पीएचडी में नामांकन लेने वाले छात्रों को प्रतिमाह 25 हजार दर से राशि दी जायेगी। रिसर्च के लिए पेपर प्रस्तुति करने के लिए प्रोत्साहन राशि सिर्फ 500 यूनिवर्सिटी के रैंकिंग के आधार पर यदि किसी विद्यार्थी का फेलोशिप प्रकाशित होता है तो एक बार विदेश जाने के लिए दो लाख रुपये दिया जायेगा। टॉप यूनिवर्सिटी में अध्ययन के लिए स्कॉलरशिप राशि 100 फीसदी ट्यूशन फीस दी जायेगी। अधिकतम छह लाख रुपये दिये जायेंगे लेकिन इसके लिए परिवार की सालाना में आठ लाख रुपये से नीचे होनी चाहिए।

    –कैबिनेट के अन्य फैसले-

    मुख्यमंत्री अस्पताल रख-रखाव योजना राशि उपलब्ध कराने के लिए झारखंड आकस्मिकता निधि से अग्रिम राशि एक अरब 16 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी।

    -कैबिनेट में हरमू फ्लाईओवर की मंजूरी दी गई। लगभग 430.75 करोड़ की लागत आयेगी। कुल 3:30 किलोमीटर लंबा फोरलेन फ्लाईओवर सहजानंद चौक से शुरू होकर रातू रोड होते हुए कांके रोड के एसीबी कार्यालय तक बनेगा।

    -केंद्रीय कारा हजारीबाग में हाई सिक्योरिटी जेल निर्माण के लिए 97 करोड़ दिये गये।

    -लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए प्रतिनियुक्त सुरक्षा बलों को प्रतिपूर्ति के भुगतान की मंजूरी।

    -देवघर में अंतर्राज्जीय बस टर्मिनल के लिए 60 करोड़ स्वीकृत किये गये।

    -झारखंड सहायक कारा पाल संवर्ग नियमावली-2024 गठित किया गया। इसके तहत पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी और बाद में लिखित परीक्षा होगी। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Cabinet dearness allowance Jharkhand News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    March 12, 2026

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.