Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 1 June 2025 || 18:06
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»कर्नाटक में भारी बारिश और भूस्खलन का कहर, दो की मौत, रेल सेवाएं बाधित
    Headline

    कर्नाटक में भारी बारिश और भूस्खलन का कहर, दो की मौत, रेल सेवाएं बाधित

    News DigitalBy News DigitalMay 31, 2025Updated:May 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Karnataka News:- कर्नाटक के कई हिस्सों में लगातार तेज बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर दक्षिण कन्नड़ जिले में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद एक घर गिर गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य को बचा लिया गया।

    यह घटना उस समय हुई जब इलाके में मूसलधार बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। घटनास्थल पर पहुंचे राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त बचाव अभियान चलाया। मलबे से एक महिला और एक छोटे लड़के को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, दो अन्य लोगों को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया।

    तेज बारिश का असर रेल यातायात पर भी देखने को मिला। अधिकारियों के अनुसार, सेंट्रल और नेत्रावती केबिन के बीच मंगलुरु सेंट्रल-शोरानूर लाइन पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे शोरानूर की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन रुक गया। हालांकि, मंगलुरु जंक्शन की ओर जाने वाली ट्रेनों पर इसका असर नहीं पड़ा।

    मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि मई महीने में राज्य में पिछले 125 वर्षों की सबसे अधिक बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य के 28 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और जिला पंचायतों के सीईओ को निर्देश दिए हैं कि वे बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत और मुआवजे के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएं।

    उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है और सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं, खासकर बेंगलुरु के बाढ़ संभावित इलाकों की पहचान कर ली गई है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bengaluru flood relief Dakshina Kannada landslide Karnataka rail services affected Karnataka rain accident Siddaramaiah rain statement
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    बेड़ो थाना में घुसकर पड़हा समाज का बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़

    June 1, 2025

    तेज प्रताप यादव का भावुक ट्वीट: “मेरी दुनिया बस मम्मी-पापा में सिमटी है”

    June 1, 2025

    नालंदा में 24 करोड़ की लागत से  बनेगा पूर्वोत्तर भारत का पहला आधुनिक आउटडोर शूटिंग रेंज

    June 1, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    कार और मालवाहक वाहन की सीधी टक्कर में तीन की मौत, तीन घायल

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.