Ranchi News:– प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के नेता जेपी पांडेय ने दावा किया है कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का सहयोगी दलों—राजद और कांग्रेस—से अलगाव तेज हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का झुकाव अब केंद्र की भाजपा सरकार की ओर दिखाई दे रहा है।
पांडेय ने आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को उसके सहयोगी दलों कांग्रेस और राजद से कोई लाभ नहीं मिला। यहां तक कि चुनाव में झामुमो को एक भी सीट नहीं दी गई। इससे इंडी गठबंधन में असंतोष और दरार की स्थिति पैदा हो गई है।
उन्होंने यह भी अनुमान जताया कि आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड के राजनीतिक नेतृत्व में बड़े बदलाव संभव हैं। उनका कहना है कि परिस्थितियाँ राज्य में पुनः भाजपा की सरकार बनने की ओर संकेत दे रही हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि स्थिति जिस प्रकार बदल रही है, उससे साफ है कि झारखंड की राजनीतिक दिशा आने वाले महीनों में तेजी से परिवर्तित हो सकती है।

