Jamshedpur News:- नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए उलीडीह पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को मुर्दा मैदान के पास छापेमारी कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके पास से 140 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल 18 ग्राम) और 2000 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बबन खान उर्फ शेख बबन और पवन साहू के रूप में हुई है।नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी पटमदा बचनदेव कुजुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी कुजुर ने बताया कि दोनों आरोपित पुराने नशा कारोबारी हैं और इनके खिलाफ मानगो, सीतारामडेरा और उलीडीह ओपी में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को नशा कारोबारियों के नेटवर्क पर करारा प्रहार बताया है। उनका कहना है कि इस तरह की निरंतर कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।छापेमारी दल में ओपी प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर, एएसआई रविंद्र पांडेय, विष्णु चरण भोगता, विवेक पाल, विजय कुमार और रिजर्व गार्ड शामिल थे।

