बक्सर।
नगर थाना के ज्योति चौक स्थित एक बिजली दुकान से हुई छह लाख रुपये की लूट मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए पांच लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार लुटेरो में प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मी सुनील कुमार पाण्डेय सहित रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र के लहेरी गांव निवासी रणविजय सिंह तथा दीनानाथ सिंह व बछिया गांव के हरे राम सिंह और बक्सर के आयुष नगर निवासी शिवम कुमार शामिल है। इनके पास से पुलिस ने लुटे गये डेढ़ लाख रुपये के साथ दो देशी कट्टा चार ज़िंदा कारतूस एक सिक्सर एक लेपटाप तीन मोबाइल के अलावे लुट में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त किया है।
एसपी नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को बताया की बीते शुक्रवार के दिन लुटेरो द्वारा लुट की घटना को अंजाम दिए जाने के बाद ,बक्सर पुलिस उपाधीक्षक गोरख राम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए पुलिस लुटेरो तक पहुंचने में सफल रही।
