Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 16:17
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»महिला संचालिका से 2.52 लाख की लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा,चार आरोपी गिरफ्तार
    Headline

    महिला संचालिका से 2.52 लाख की लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा,चार आरोपी गिरफ्तार

    today post liveBy today post liveSeptember 16, 2025Updated:September 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Hazaribag News:-  कटकमदाग थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई दो लूट की वारदातों का हजारीबाग पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी अंजनी अंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली वारदात 9 सितंबर को डामोडीह स्थित सीएसपी सेंटर में हुई थी। तीन अपराधियों ने सेंटर की महिला संचालिका खिलवंती कुमारी से दो लाख 52 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके साथ ही अपराधी दो एटीएम कार्ड, तीन पासबुक, दो चेक, सीएसपी सेंटर का आईडी कार्ड और मोबाइल चार्जर भी लेकर फरार हो गए थे।

    दूसरी वारदात 25 जुलाई को हुई थी, जिसमें अपराधियों ने मिडलैंड माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड के कलेक्शन मैनेजर से 56 हजार रुपये लूटे थे। पुलिस की तफ्तीश के बाद गिरफ्तार आरोपितों ने दोनों घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की।

    गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अंकित कुमार, प्रवीण कुमार, सुजीत कुमार गिरी और लक्ष्मण पासवान के रूप में हुई है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो मोटरसाइकिल और 39,500 रुपये नगद बरामद किए हैं।

    एसपी ने बताया कि चारों आरोपितों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। हजारीबाग जिले के विभिन्न थानों में इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

    एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि इस तरह की वारदातों को रोकने में जनता की सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके।

    हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के सीएसपी संचालक और वित्तीय संस्थानों से जुड़े लोग राहत महसूस कर रहे हैं। पुलिस का मानना है कि ऐसे अभियानों से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और आम लोगों का विश्वास पुलिस पर और मजबूत होगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    CSP सेंटर लूट पुलिस कार्रवाई कटकमदाग थाना अपराध बैंक लूट हजारीबाग हजारीबाग क्राइम न्यूज़ हजारीबाग सीएसपी लूट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.