Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 01:46
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए राज्य के खिलाड़ी
    Headline

    जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए राज्य के खिलाड़ी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 3, 2023Updated:January 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची।  मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 120वीं जयंती पर उम्मीद फाउंडेशन की ओर से राज्य के खिलाड़ियों और अन्य क्षेत्र में विशिष्ठ योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को कांके रोड स्थित सीएमपीडीआइ के मयूरी सभागर में आयोजित जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न अवार्ड 2022 समारोह में इन सभी विभूतियों को सम्मान मिला। कार्यक्रम में हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्लाइंड क्रिकेटर सुजीत मुंडा, महिला क्रिकेट खिलाड़ीशुभ लक्ष्मी शर्मा, वुशू की खिलाड़ी गीता खलखो, लॉन बाल की रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे को  खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

    खेल रत्न से सम्मानित सुजीत मुंडा का ब्लाइंड T20 विश्वकप 2022 जीतने वाली टीम में काफी योगदान रहा है। टूर्नामेंट में सुजीत ने 5 मैचों में कुल 4 मैच खेला था। जिनमें उन्होंने अपने टीम के खाते में 2 विकेट जोड़े। वहीं 2 मैचों में सुजीत अपने बल्ले से भी जादू करते भी दिखे थे। 2 मैच में बल्लेबाजी करने उतरे सुजीत ने टीम के खाते में 28 रन जोड़े थे। सुजीत के इस धमाकेदार प्रदर्शन से पूरे झारखंड का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया था।

    शुभ लक्ष्मी शर्मा को उत्कृष्ट महिला क्रिकेट में अहम भागीदारी निभाने के लिए  जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शुभ लक्ष्मी शर्मा बिहार नवादा की रहने वाली है ।झारखंड में भी लम्बे समय तक खेल कूद के साथ साथ महिला क्रिकेट में अग्रणी भूमिका निभाई है।  हजारीबा में जन्मी  शुभ लक्ष्मी ने अपना डेबु मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। जब एक ही पाली मे चार विकेट लिया था। वहीं बर्ष 2012से 2015 के बीच टी 20 दो विश्व कप मैच खेल चुकी है। बर्ष 2013 में वल्र्डकप भी खेल चुकी है।
    शुभ लक्ष्मी शर्मा एक तेज गेंदबाज महिला क्रिकेटर है।

    मुख्य अतिथि वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने इन सभी को सम्मानित किया। मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि मंराग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एक विद्वान पुरूष थे। उनकी संविधान निर्माण भी अहम भूमिका है। उन्होंने ही संविधान में आदिवासी शब्द जोड़ने को कहा था, लेकिन संविधान निर्माताओं ने उस शब्द का इस्तेमाल नहीं कर एसटी शब्द का डाल दिया। मंत्री ने कहा कि वे एक अच्छे खिलाड़ी के साथ एक बेहतरीन पायलट भी थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

    उम्मीद फाउंडेशन के फाउंडर प्रेसिडेंट रितेश उरांव ने कहा कि इस अवार्ड्स के माध्यम से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के संघर्ष , त्याग, बलिदान और उनके जीवन गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है और राज्य के माटी के विभूतियों को सम्मानित कर मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के सपनो और उद्धेश्यों को साकार करना है। मौके पर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर कुमार फाउंडेशन के सचिव निरंजन भारती, कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो, अंतू तिर्की, नंदलाल नायक,  समेत अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

    इन्हें किया गया सम्मानित

    सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, मोनालिशा पहाड़िया, महेश तिर्की, दिनेश कुमार, फरीद खान, लवली चौबे, सुजीत मुंडा, प्रदीप मिर्धा, नीतू लिंडा, असतं उरांव, प्रियंका केरकेट्टा, गीता खलखो, रूपा रानी तिर्की, अंजलि मुंडा, शुभलक्ष्मी शर्मा, दीपक कच्छप के नाम शामिल है। वहीं, दूसरी ओर जयपाल सिंह मुंडा अवार्ड्स – 2022 लाइफ टाइम अचीवमेंट से मनोहर टोपनो, मनोज यादव, भोला नाथ सिंह, हरेन्द्र सिंह, संजय कुमार झा, विनोद कुमार सिंह, मंगल मिंज, असुंता लकड़ा, सरोजनी लकड़ा, उमाशंकर जयसवाल, यूथ आइकॉन में सोनू खलखो, संतोष महतो और कमलेश राम, क्रांतिकारी पत्रकारिता के लिए सुरेन्द्र सोरेन, झारखंड आन्दोलनकारी वीर क्रांति योद्धा सरजीत मिर्धा सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    T20 विश्वकप 2022 खेल रत्न जयपाल सिंह मुंडा अवार्ड 2022 महिला क्रिकेटर रांची न्यूज हॉकी खिलाड़ी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.