Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 00:30
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»खुदकुशी के प्रयास में जिंदगी और मौत से लड़ रही पायल ने अपने प्रेमी सुमित, उसके परिजन और महिला थाना प्रभारी को बताया जिम्मेदार
    Headline

    खुदकुशी के प्रयास में जिंदगी और मौत से लड़ रही पायल ने अपने प्रेमी सुमित, उसके परिजन और महिला थाना प्रभारी को बताया जिम्मेदार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    एसपी ने पीड़िता को मदद कर दिया आश्वासन, कहा निजी अस्पताल में कराएंगे इलाज

    Ramgarh News:  जिंदगी और मौत से जुझ रही 23 वर्षीय पायल सिंह का वीडियो बयान भी अब सामने आ गया है। उसने खुदकुशी करने की  वजह अपने प्रेमी सुमित, उसके परिजन और महिला थाना प्रभारी श्वेता कुजूर को बताया है। यह सनसनीखेज खुलासा अस्पताल में बनाए गए वीडियो में खुद पायल ने किया है। उसने अपने बयान में कहा है कि उसका प्रेमी सुमित उसे घर छोड़ने के लिए रामगढ़ आया था। इसके बाद जब वह घर गया तो दोबारा बात नहीं हो पाई। 17 मार्च को वह रामगढ़ महिला थाना गई थी। उसके बाद लगातार पुलिस उसे टालती रही।

    अपने बयान में पायल ने बताया कि 25 मार्च को सुमित थाना आया था। उसने झूठी शादी करने और शारीरिक संबंध बनाने की बात को स्वीकार भी किया था। लेकिन यह भी कहा था कि अब वह पायल को नहीं रखेगा। इस मामले में पायल ने एफआईआर करने की मांग पुलिस के समक्ष रखी। इसी में काफी लंबा समय बीत गया और महिला थाना प्रभारी श्वेता कुजूर ने उसकी कोई मदद नहीं की। इसकी वजह से ही वह डिप्रेशन में चली गई और खुदकुशी करने की कोशिश की। उसने यह भी कहा है कि अगर उसे कुछ हो जाता है तो उसके जिम्मेदार सुमित,‌ उसके परिजन और महिला थाना प्रभारी श्वेता मैडम होंगी।

    पायल की मां सुषमा सिंह ने भी महिला थाना प्रभारी श्वेता कुजूर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि इस मामले को लेकर वह रामगढ़ एसपी से मिली थी। एसपी ने दोनों पक्षों के बीच पहले सुलह कराने और बात नहीं बनने पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था। लेकिन महिला थाना प्रभारी श्वेता कुजूर ने सिर्फ सुमित के पिता को थाने पर बुलाया, जिनकी कोई खबर उन्हें नहीं दी गई। बाद में फोन कर बताया गया कि सुमित के परिजन चार दिनों का वक्त मांग रहे हैं। इस मुद्दे पर महिला थाना प्रभारी से उनकी काफी बहस भी हुई थी।

    सुषमा सिंह ने यह भी कहा है कि 16 अप्रैल को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में भी उन्होंने आवेदन दिया। वहां भी अधिकारियों ने महिला थाना प्रभारी को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने और सुमित के घर वालों को नोटिस करने की बात कही थी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। 16 अप्रैल की ही शाम महिला थाना प्रभारी ने फोन कर पायल तथा उसकी मां को बुलाया और घाटो में सुमित के घर जाने की बात कही। लेकिन घाटो पहुंचते ही सुषमा और पायल को थाने में बिठा दिया गया। महिला थाना प्रभारी खुद ही सुमित के घर गई और वापस आकर सुमित के पिता के फरार होने की कहानी सुना दी।

    रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने इस पूरे मामले को काफी गंभीरता से लिया है। रविवार को उन्होंने बताया कि पूरा मामला उनके संज्ञान में है। जब पीड़िता उनके पास आई थी तो पहले प्राथमिकी दर्ज करने की बात नहीं की थी। लेकिन फिर भी पुलिस ने पहल की। वर्तमान स्थिति में पायल की जान बचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रिम्स में उसका इलाज चल रहा है। लेकिन अगर पायल के परिजन उस इलाज से संतुष्ट नहीं है, तो रांची के निजी अस्पताल में भी उसका इलाज हो सकता है। उन्होंने पीड़िता के परिजनों ढांढस बनाए रखने को कहा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    lover Payal Singh Suicide Video statement
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.