Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 02:39
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Palamu:  प्रेमी से मिलने गई नाबालिक बहन की भाईयों ने की हत्या, भाई-बहनोई गिरफ्तार
    Headline

    Palamu:  प्रेमी से मिलने गई नाबालिक बहन की भाईयों ने की हत्या, भाई-बहनोई गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 25, 2024Updated:January 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Palamu:  जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खडार टोला में पांच जनवरी को नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खडार गांव के उपरलिटांड़ से बरामद नाबालिग लड़की का शव  मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। यह मामला ऑनर किलिंग के रुप में सामने आया है। जहां  बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाइयों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित एक भाई और बहनोई को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपित फरार हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

    जिले के एसपी रीष्मा रमेशन ने गुरूवार को अपने कार्यालय में जानकारी दी कि नाबालिग बहन अपने प्रेमी से मिलने गई थी, इसी बात पर परिजन नाराज हो गए। उनकी नाराजगी इतनी बढ़ गई कि चारों भाइयों ने मिलकर अपनी ही बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड को अंजाम देने में बहनोई भी शामिल रहा। घटना के बाद लड़की के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ एफआईआर भी करवा दी। हालांकि जांच में प्रेमी निर्दोष साबित हुआ। आरोपी चार में एक भाई एवं एक बहनोई को गिरफ्तार किया गया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

    इसको लेकर लड़की के परिजनों ने उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। परिजनों ने बताया था कि 3 जनवरी की रात उनकी लड़की अपने प्रेमी के साथ गई थी, उसके बाद वो वापस नहीं लौटी है और 5 तारीख को उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया था और नामजद एफआईआर दर्ज करवाई थी।

    पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि प्रेमी ने लड़की को उसके घर सकुशल पहुंचा दिया गया था। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर भी इसकी पुष्टि हुई। परिजन अपनी पुत्री के प्रेम संबंध से नाराज थे। बाद में नाबालिग के चार भाई (तीन चचेरे) और चचेरे बहनोई ने मिलकर उसकी हत्या की योजना तैयार की। चचेरे भाइयों और बहनोई ने लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को उपरलिटांड़ के पहाड़ पर एक पेड़ से लटका दिया था।

    पुलिस ने नाबालिग लड़की के भाई गुड्डू कुमार उर्फ चंदन कुमार और बहनोई सुडु कुमार को गिरफ्तार किया है। सुडु बिहार के औरंगाबाद के ढिबरा का रहने वाला है। शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया जा रहा था पर अनुसंधान के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया हैं

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Brother owner killing Palamu News Sister
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.