Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 22:10
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Palamu:  हेमंत सरकार अपने कुकृत्यों के कारण खुद पतनशील है और दोषारोपण विपक्ष पर करती है- बाबूलाल मरांडी
    Headline

    Palamu:  हेमंत सरकार अपने कुकृत्यों के कारण खुद पतनशील है और दोषारोपण विपक्ष पर करती है- बाबूलाल मरांडी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Palamu:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में राज्य सरकार द्वारा कानून और व्यवस्था को संरक्षित किए जाने से आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही है। बाबूलाल शुक्रवार को मेदिनीनगर के परिसदन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कारागृह से प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को धमकी दिया जाना यह जाहिर करता है कि इस कृत्य में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का सीधा हाथ है। आरोपी योगेन्द्र तिवारी का सोरेन परिवार से मधुर रिश्ता है, यह बात दुमका के लोग शुरू से जानते हैं। यह आरोपी जेल में है।

    मरांडी ने कहा कि मौजूदा सरकार में दलाल, बिचौलिये और भ्रष्टाचारियों की पौ-बारह है, जिनको नियंत्रित करने की इच्छा शक्ति हेमंत सोरेन में नहीं है, क्योंकि इन सभी में सीएम एवं उसके गिरोह के लोग संलिप्त है। धनबाद में व्हाट्सएप्प के जरिए व्यापारियों को रंगदारी टैक्स देने के लिए धमकी दी जाती है और शासन-प्रशासन को इसकी चिंता नहीं है, जो दयनीय हालात के लिए जिम्मेदार है ।

    मरांडी ने बताया कि अपनी जगह हेमन्त सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की योजना को अंजाम देने की कोशिश में हैं, जो सजायाफ्ता लालू प्रसाद से प्रेरित है, जिन्होंने अपनी पत्नी राबङ़ी देवी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए थे।  उन्होने कहा कि इस संदर्भ में  राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिख कर ध्यान खींचा है कि विधानसभा चुनाव के चुनाव होने में एक वर्ष से कम समय रह गया है तथा महाराष्ट्र उच्च न्यायालय के एक विधायक के बाबत रिक्त विधानसभा क्षेत्र में चुनाव पर रोक इसलिए लगा दी गयी है कि उस राज्य में विधानसभा चुनाव की अवधि एक साल से कम रह गयी है, ऐसे में इन बिन्दुओं पर गंभीरता से विचार कर लेंगे, अन्यथा गंभीर संवैधानिक स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

    विकास की चर्चा करते हुए मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार में केवल लफ्फाजी की राजनीति हो रही है। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी भत्ता देने के वादे इसने किये थे और चार साल से अधिक होने जा रहे हैं, किसी को भत्ता नहीं मिला। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सरकार द्वारा दी गयी जनजाति कल्याण की राशि का पैसा अभी तक उपयोग नहीं किया, जो आदिवासी समाज के हित में था। ये सब इस सरकार के लुंजपूंज हालात को जाहिर करने के लिए काफी है।

    मरांडी ने कहा कि केन्द्र सरकार पर भयादोहन (ब्लैकमेल) करने एवं अस्थिरता उत्पन्न करने का आरोप बेमानी है। खुद हेमन्त सोरेन अकर्मण्यता के शिकार हैं और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के दोषी हैं। यह सरकार अपने कुकृत्यों के कारण खुद पतनशील है और दोषारोपण विपक्ष पर करती है। हेमंत सोरेन होटवार (जेल) जाने के लिए तैयार रहें, जैसी करनी-वैसी भरनी वाली कहावत इन पर फिट बैठती है।

    उन्होंने बताया कि किसी सरकार के लिए प्रथम कर्तव्य कानून व व्यवस्था को ठीक करने की होती है, द्वितीय भ्रष्टाचार के उन्मूलन पर ध्यान केन्द्रित करना होता है और तृतीय आधारभूत (इन्फ्रांस्ट्रकचर) दुरुस्त करना है, तभी विकास संभव है। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों पैमाने पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सरकार विफल है। इसके लिए विपक्ष झारखंड में कतई जिम्मेदार नहीं है। मरांडी ने सवाल किया कि ‘आखिर सरफराज अहमद ने क्या सोच कर इस्तीफा दिया? इस रहस्य से पर्दा उठना चाहिए।’ इस त्याग पत्र के नेपथ्य में हेमन्त सोरेन का ‘डर’ छिपा है, इसलिए नाटकबाजी यह सरकार कर रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Babulal Marandi Hemant Sarkar Kalpana Soren Palamu News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.