.प्रभारी चिकित्सा गंभीर रूप से घायल
सुपौल।
आउटसोर्सिंग का काम कर रहे संवेदक का बिल पास नहीं करना जिले के किशनपुर पीएचसी प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार को भारी पड़ा। रविवार को संवेदक और उसके समर्थकों ने उनके चैंबर में घुसकर बुरी तरह पिटाई कर दी। इससे चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना को गंभीरता से लेते हुए आईएमए सचिव डॉ बीके यादव ने विरोध में 25 जनवरी को जिले के सभी चिकित्सकों द्वारा काला बिल्ला लगाकर काम करने की घोषणा की है। उन्होंने आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।
प्रत्यक्षदर्शी पीएचई कर्मियों ने बताया कि आउटसोर्सिंग संवेदक अनाप-शनाप बिल देकर पास कराने का दबाव बना रहे थे। बिल पर हस्ताक्षर करने से मना करने पर चिकित्सक के साथ मारपीट की गई। जानकारी अनुसार आउटसोर्सिंग संवेदक अपने किसी महिला रिश्तेदार को दिखाने पीएचसी लाया था, जहां डॉक्टर मनीष कुमार से दिखाकर दवाई भी लिखवाई। पर वे लोग पीएचसी प्रभारी से महिला रिश्तेदार को दिखाने की जिद करने लगे। फिर मरीज को लेकर प्रभारी के चेंबर में गए और वहां उनपर लात घुसा बरसाने लगे।

