रांची।
जिले के रातू थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली घायल हो गया। नक्सली की पहचान छोटू लोहरा के रूप में होने की सूचना है। मुठभेड़ की पुष्टि ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शनिवार को की है।
![](https://i0.wp.com/todaypostlive.com/wp-content/uploads/2023/08/TPL_ADS.jpg?fit=1379%2C873&ssl=1)
जानकारी अनुसार लातेहार पुलिस नक्सली का पीछा कर रही थी। पुलिस ने उसे रातू इलाके में मखमंदरो बाजार के पास रुकने का इशारा किया। इस पर नक्सली ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की जिसमें नक्सली गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद नक्सलियों को गिरफ्तार करते हुए उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि नक्सली छोटू लोहरा मूल रूप से लोहरदगा जिला का रहने वाला है। हॉस्पिटल में इलाजरत नक्सली की स्थिति गंभीर बनी हुई है।