कोडरमा। कोडरमा सहित गिरिडीह व हजारीबाग में आतंक का पयार्य बन चुके कुख्यात अपराधी सुरेश साव को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। सुरेश साव पर हत्या, लूट, डकैती आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज है। कोडरमा एसपी कुमार गौरव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुरेश साव की गिरफ्तारी बुधवार को कोडरमा रेलवे स्टेशन के समीप बस डिपो से की गई है। सुरेश के खिलाफ जयनगर के अलावे हजारीबाग के बरकट्ठा व गिरिडीह के बगोदर थाने में 16 मामले दर्ज है। पिछले एक वर्षो से पुलिस उसकी तलाश में जूटी थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने प्रतिद्वंदी बबलू राय गिरोह से चल रहे पुरानी अदावत को लेकर उसकी हत्या करने की नियत से आया था। एसपी ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यो के भी गिरफ्तारी किया जाएगा। सुरेश साव परसाबाद के गड़गी का रहनेवाला है। इलाके में इसके नाम की काफी दहशत है।
![](https://i0.wp.com/todaypostlive.com/wp-content/uploads/2023/08/TPL_ADS.jpg?fit=1379%2C873&ssl=1)
गोतिया से विवाद के बाद 18 वर्ष पहले सुरेश साव अपराध की दुनिया में आया था। इसके बाद वह लगातार अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा। सुरेश को इसके पूर्व भी दो बार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेला था। अपराधी सुरेश साव गवाहो को धमकाने का भी आरोप है। परसाबाद इलाके में कुख्यात अपराधी सुरेश साव का कटिया के रहने वाले अपराधी बबलू राय से काफी पहले से गैंगवार चल रहा था। बबलु को मारने के लिए सुरेश ने कई बार अटैक किया है। गत वर्ष सुरेश साव ने गड़गी के रहने वाले लोचन साव पर अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ दिन दहाड़े उसके घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिसमें लोचन साव को चार गोली लगी थी, जिसमें वह घायल हो गया था। लोचन साव बबलू राय गिरोह का करीबी था।
एसपी ने बताया कि सुरेश साव होली के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उन्होने बताया कि सुरेश साव ने पुछताछ में कई मामलों में अपनी संलिप्प्ता की जानकारी दी है।