Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 01:39
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»नवरात्रि पर जीएसटी राहत: जीएसटी की नई दरें आज से लागू, 400 से ज्यादा वस्तुएं हुई सस्ती, दवाइयों से कारों तक कीमतों में कटौती
    Headline

    नवरात्रि पर जीएसटी राहत: जीएसटी की नई दरें आज से लागू, 400 से ज्यादा वस्तुएं हुई सस्ती, दवाइयों से कारों तक कीमतों में कटौती

    today post liveBy today post liveSeptember 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पीएम मोदी बोले– अगली पीढ़ी का जीएसटी सुधार भारत की वृद्धि गाथा को गति देगा

    New Delhi :- देशभर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरें आज से लागू हो गई हैं। नवरात्रि के पहले दिन से लागू इन दरों से आम जनता को बड़ी राहत मिली है। अब जीएसटी मुख्य रूप से दो प्रमुख श्रेणियों में है – 5 फीसदी और 18 फीसदी। वहीं, लग्जरी और विलासिता से जुड़ी वस्तुओं पर 40 फीसदी कर लगाया जाएगा। सिगरेट, तंबाकू और उनसे संबंधित वस्तुएं इसमें शामिल नहीं हैं।

    सरकार के इस फैसले से रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं से लेकर दवाइयों, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों तक करीब 400 से ज्यादा आइटम सस्ते हो गए हैं। प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों ने भी अपने उत्पादों की कीमतें घटाकर उपभोक्ताओं को इसका लाभ देना शुरू कर दिया है। साबुन, पाउडर, कॉफी, बिस्कुट, घी, तेल, डायपर और पनीर जैसी चीजें अब कम कीमत पर उपलब्ध होंगी। मक्खन, नमकीन, आइसक्रीम, सूखे मेवे और कैच-अप जैसे खाद्य पदार्थों पर भी टैक्स घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है।

    स्वास्थ्य से जुड़ी वस्तुओं में भी बड़ी राहत दी गई है। ग्लूकोमीटर, डायग्नोस्टिक किट्स और अधिकांश दवाओं पर अब सिर्फ 5 फीसदी जीएसटी लगेगा। पहले इन पर 12 से 18 फीसदी टैक्स देना पड़ता था। निर्माण क्षेत्र के लिए भी राहत की खबर है। सीमेंट पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है।

    इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों पर भी उपभोक्ताओं को बड़ी बचत मिलेगी। टीवी, एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर टैक्स 28 से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। छोटी कारों पर अब 18 फीसदी और बड़ी गाड़ियों पर 28 फीसदी टैक्स लगेगा। पहले एसयूवी और एमपीवी जैसी गाड़ियों पर 28 फीसदी टैक्स के साथ 22 फीसदी सेस भी लगता था, लेकिन अब यह घटकर लगभग 40 फीसदी हो गया है।

    सेवाओं में भी राहत दी गई है। सैलून, जिम, फिटनेस क्लब और हेल्थ स्पा जैसी सेवाओं पर जीएसटी घटाकर सिर्फ 5 फीसदी कर दिया गया है। हेयर ऑयल, साबुन, शैंपू, टूथब्रश और शेविंग क्रीम जैसे पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स पर भी अब केवल 5 फीसदी जीएसटी देना होगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगली पीढ़ी का जीएसटी सुधार भारत की वृद्धि गाथा को नई गति देगा और कारोबार में सुगमता बढ़ाने के साथ अधिक निवेशकों को आकर्षित करेगा। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में जीएसटी और आयकर में छूट से देशवासियों को 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है, जिससे उपभोक्ता विश्वास और मांग में बढ़ोतरी हुई है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    जीएसटी में राहत वाली वस्तुएं नई जीएसटी दरें 2025 नवरात्रि से लागू नया जीएसटी स्लैब पीएम मोदी जीएसटी सुधार बयान सस्ता हुआ सीमेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    March 11, 2026

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.