Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 4 June 2025 || 01:52
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»हजारीबाग के केरेडारी में नक्सली वारदात, NTPC परियोजना स्थल पर दो वाहन जलाए, फायरिंग कर छोड़ा पर्चा
    Headline

    हजारीबाग के केरेडारी में नक्सली वारदात, NTPC परियोजना स्थल पर दो वाहन जलाए, फायरिंग कर छोड़ा पर्चा

    News DigitalBy News DigitalJune 2, 2025Updated:June 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Hazaribag News:-  हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी की केडी कोल परियोजना में रविवार रात नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे उग्रवादियों ने परियोजना स्थल पर धावा बोला दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया और फायरिंग की। इसके बाद मौके पर पर्चा छोड़कर फरार हो गए।

    घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एनटीपीसी के कोल प्रोजेक्ट पर काम कर रही एजेंसी के वाहनों को नक्सलियों ने टारगेट किया। दोनों वाहनों में आग लगाने के बाद उन्होंने कुछ देर तक हवाई फायरिंग की जिससे स्थानीय मजदूर और कर्मी भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे।

    नक्सलियों द्वारा छोड़ा गया पर्चा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नाम से जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने कोल खनन में कार्यरत कंपनियों को ‘जन विरोधी’ बताते हुए चेतावनी दी है। पर्चे में माओवादियों ने ठेकेदारों और परियोजना से जुड़े अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि उनकी शर्तों को नजरअंदाज किया गया तो भविष्य में और भी उग्र कार्रवाई की जाएगी।

    सूचना मिलते ही केरेडारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम और बम स्क्वॉड भी सतर्क कर दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

    गौरतलब है कि हजारीबाग के इस क्षेत्र को नक्सल प्रभावित माना जाता रहा है और पूर्व में भी यहां ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। NTPC की कोल परियोजना को लेकर पहले भी उग्रवादी संगठन विरोध जता चुके हैं।

    प्रशासन ने कहा है कि दोषियों को जल्द पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और परियोजना की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Hazaribagh firing news Hazaribagh Naxalite attack Jharkhand extremist incident Keredari Maoist attack NTPC project Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    RCB ने खत्म किया 17 साल का इंतज़ार, पंजाब को हराकर IPL 2025 ट्रॉफी पर किया कब्जा

    June 4, 2025

    सुगौली में कंटेनर पर लदी 4200 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 3, 2025

    अवैध प्रेम प्रसंग में हूुई थी 6 वर्षीय मासूम की ह/त्या: गिरफ्तार आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    June 3, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    कार और मालवाहक वाहन की सीधी टक्कर में तीन की मौत, तीन घायल

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.