Koderma News:– नवो दय विद्यालय, कोडरमा की छात्राओं से भरी बस कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब दो दर्जन छात्राएँ और चालक घायल हो गए।
ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
विद्यालय के प्राचार्य अमिताभ कुमार ने बताया कि कक्षा 11वीं के कुल 75 छात्र-छात्राएं राजगीर शैक्षणिक भ्रमण के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बस एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में उसके पिछले हिस्से से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने बचाया, सभी छात्रों को अस्पताल भेजा गया
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पेट्रोलिंग वाहन और 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी।
पेट्रोलिंग टीम की सहायता से सभी घायलों को सदर अस्पताल, कोडरमा पहुँचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम को तत्काल रद्द कर दिया गया और अन्य सभी छात्रों को सुरक्षित विद्यालय वापस भेज दिया गया।
घायल छात्रा सानिया प्रवीण ने बताया कि वे सभी भ्रमण को लेकर उत्साहित थीं। बस आगे बढ़ ही रही थी कि अचानक ट्रक से टकराकर नीचे खाई में गिर गई।
घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। पीछे आ रही दूसरी बस के शिक्षक और छात्र तुरंत मौके पर पहुँचे और सभी घायलों को बाहर निकाला।
उपायुक्त ने लिया स्थिति का जायजा
हादसे की सूचना मिलते ही उपायुक्त ऋतुराज तथा पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सदर अस्पताल पहुँचे।
उपायुक्त ने कहा कि कुछ छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अधिकांश को हल्की चोटें हैं।
उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर उपचार और घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया है।
घायलों के नाम
सोनाली कुमारी (18)
खुशी कुमारी (19)
खुशबू कुमारी (18)
अराध्या दत्ता (16)
अंशु कुमारी (18)
प्रीति कुमारी (17)
आयशा (16)
गायत्री कुमारी (18)
मुस्कान कुमारी (16)
मोनिका कुमारी (18)
खुशी प्रसाद (17)
सानिया प्रवीण (16)
माही कुमारी (16)
प्रेमा कुमारी (17)
अश्वनी राज (17)
प्रियंका कुमारी (18)
मनतशा फातिमा (17)
चालक रमेश यादव (45)
उपचालक संजय कुमार सिंह (30)

