Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 16 March 2026 || 01:33
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Motihari: खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग लीग में मोतिहारी की बेबी कुमारी ने जीता कांस्य
    Headline

    Motihari: खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग लीग में मोतिहारी की बेबी कुमारी ने जीता कांस्य

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 26, 2024Updated:August 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Motihari: साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के देखरेख में पटना में आयोजित हुई अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग ईस्ट जोन लीग में मोतिहारी की बेबी कुमारी ने कांस्य पदक जीता हैं। दो दिवसीय (24-25 अगस्त) लीग के पहले दिन सीनियर वर्ग के इंडिविजुअल टाइम ट्रायल इवेंट में बिहार के तरफ से खेलते हुए बेबी ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर बिहार के लिए पहला मेडल जीता। जबकि जूनियर वर्ग के इंडिविजुअल टाइम ट्रायल इवेंट में मोतिहारी की खिलाड़ी अप्पी कुमारी ने टॉप टेन में जगह बनाते हुए 8वां व प्रियांशु कुमारी ने 9वां, सब जूनियर वर्ग में मोतिहारी की सुप्रिया कुमारी ने 9वां, शालिनी कुमारी ने 10वां स्थान हासिल किया।

    लीग के दूसरे दिन मास स्टार्ट इवेंट में बेबी कुमारी को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। जबकि जूनियर वर्ग के मास स्टार्ट इवेंट में अप्पी ने 7वां स्थान हासिल किया। लीग में मेजबान बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम, ओड़िसा की दिग्गज खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें अधिकांश खिलाड़ी देश के टॉप साईं सेंटर से प्रशिक्षण लेने वाली खिलाड़ी शामिल थीं। इन खिलाड़ियों को टक्कर देते हुए मोतिहारी की आधा दर्जन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

    लीग में जिला साइक्लिंग संघ की 15 खिलाड़ी शामिल हुई। टीम कोच के रूप में जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सिद्धार्थ वर्मा व मैनेजर के रूप में संघ के संयुक्त सचिव अशोक मेहरा शामिल रहे। सचिव सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि बेबी ने एकबार फिर से मेडल जीतकर जिला व राज्य का सम्मान बढ़ाया हैं।

    बेबी ने 2022 में झारखंड के गिरीडीह में आयोजित लीग के दोनों इवेंट में गोल्ड व बिहार में आयोजित लीग के दोनों इवेंट में सिल्वर मेडल व 2024 में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित लीग के दोनों इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। जिला साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अतुल कुमार, मुख्य संरक्षक व मधुबन सेंट्रल स्कूल के निदेशक रणवीर सिंह, संरक्षक व एसएनएस विद्यापीठ के चेयरमैन आलोक शर्मा, संरक्षक में क्रमशः अरविंद कुमार, राजेश कुमार, नीरज शर्मा व राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्र बाबा, तकनीकी निदेशक मनीष रंजन, संयुक्त सचिव अशोक मेहरा, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, सदस्य मनीष कुमार सहित संघ के सभी सदस्यों ने मेडलिस्ट खिलाड़ी को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन करनेवाली सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    bronze medal khelo india Women's Cycling League
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    March 14, 2026

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    रिलीज से पहले विवादों में घिरी रणवीर सिंह की Dhurandhar 2, सिख समुदाय ने भेजा लीगल नोटिस

    Dhanbad News : SIR को लेकर कांग्रेस ने शुरू की जागरूकता मुहिम, ग्रामीण इलाके में लोगों को दी जानकारी

    Palamu News : सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, तीन दर्जन सिलेंडर मिले; चार लोग गंभीर

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.