Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 09:16
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»एक तरफा प्यार में पेट्रोल छिड़कर जलाई गई नाबालिग अंकिता की रिम्स में मौत
    Headline

    एक तरफा प्यार में पेट्रोल छिड़कर जलाई गई नाबालिग अंकिता की रिम्स में मौत

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची।  दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र की जरूवाडीह निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा अंकिता सिंह की शनिवार देर रात रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। अंकिता नाबालिग थी। गत 23 अगस्त को एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी युवक शाहरुख हुसैन ने खिड़की से अंकिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। पहले उसका इलाज दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चला। बाद में उसे रिम्स रेफर किया गया। रिम्स में शनिवार देररात उसकी मौत हो गई।

    अंकिता के परिजन अविनाश का आरोप है कि करीब 22 दिन पहले आरोपित ने घर पर पत्थरबाजी की थी। इससे खिड़की के शीशे टूट गये थे। वह लगातार अंकिता को तंग कर रहा था। अंकिता दो बहनें और एक भाई है। पिता मार्केटिंग का काम करते है। अंकिता की मां करीब डेढ़ वर्ष पहले गुजर गई थीं।

    अविनाश ने आरोप लगाया है कि अंकिता ने इस लड़के से दोस्ती करने से इनकार कर दिया था। अंकिता की सहेली से शाहरुख हुसैन ने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया था। वह लगातार उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। उसने दोस्ती न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। टाउन थाना पुलिस का कहना है कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ. वीरेंद्र साहू ने अंकिता के निधन पर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने रविवार को राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट से शाहरुख को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही अंकिता के परिवार को सुरक्षा प्रदान करें।

    उन्होंने कहा कि झारखंड में मुस्लिम तुष्टिकरण की बढ़ती हुई गतिविधि के कारण ही कट्टरपंथी जिहादी के बेदी पर दुमका की अंकिता की बलि चढ़ गई। विगत पांच दिन पूर्व शाहरुख ने अंकिता को पेट्रोल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया था। रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आग छात्रा पेट्रोल मौत रांची न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.