गिरिडीह।
गांवा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शनिवार की देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी विजेंद्र साव की पत्नी रानी देवी के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![](https://i0.wp.com/todaypostlive.com/wp-content/uploads/2023/08/TPL_ADS.jpg?fit=1379%2C873&ssl=1)
मृतका की मां सविता देवी ने आरोप लगाया है कि उनका दामाद तीन दिन पूर्व में उनकी बेटी को मायके से जबरदस्ती अपने घर ले गया और उसे मार डाला। वही ग्रामीणों और मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने बताया कि रानी लकड़ी चुनने जंगल की ओर गई थी। इस दौरान वह नदी के पास गिर गई , जिससे आनन-फानन में उपचार के लिए कोडरमा ले जाया जा रहा था। पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाए।