Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 20:37
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद
    Headline

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Jharkhand Police
    Jharkhand Police
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Latehar News:  जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने दस लाख रुपये के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दूसरे माओवादी की पहचान बबलू राम उर्फ रोहित उर्फ बबलू चंद्रवंशी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां अपने दस्ते के साथ इलाके में सक्रिय है और इधर-उधर भ्रमण कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, जिससे माओवादियों की गतिविधियां और उनके दैनिक उपयोग के सामानों की आपूर्ति प्रभावित हो गई थी।

    एसपी ने बताया कि 12 मार्च को विशेष सूचना मिली कि मृत्युंजय भुईयां छिपादोहर थाना क्षेत्र के हरिणामाड़ गांव में राशन और अन्य जरूरी सामान लेने आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छिपादोहर और गारु थाना पुलिस के साथ सशस्त्र बलों की संयुक्त टीम बनाकर इलाके में छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हरिणामाड़ गांव के आसपास सघन तलाशी ली गई, जिसमें पुलिस ने मृत्युंजय भुईयां और उसके सहयोगी बबलू राम को दबोच लिया।

    पुलिस के अनुसार मृत्युंजय भुईयां पर लातेहार, पलामू, गढ़वा और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में कुल 104 मामले दर्ज हैं। वहीं बबलू राम पर लातेहार, पलामू और गढ़वा जिले में करीब 15 मामले दर्ज बताए जाते हैं। मृत्युंजय भुईयां लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र स्थित नावाडीह गांव का निवासी है, जबकि बबलू राम बिहार के अरवल जिले का रहने वाला है।

    छापामारी के दौरान पुलिस ने माओवादियों के पास से एक स्वचालित AK-47 राइफल, उसका मैगजीन और छह जिंदा कारतूस, इंसास राइफल की 15 गोलियां, एक वायरलेस सेट, डेढ़ लाख रुपये नकद, एक टैबलेट, चार सिम कार्ड और नक्सली पर्चे सहित कई अन्य सामान बरामद किए हैं।

    इस अभियान में छिपादोहर थाना प्रभारी मो. यकीन अंसारी, गारु थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, बारेसाढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार, महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार, मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    10 लाख इनामी माओवादी झारखंड नक्सल अभियान Latehar Naxal Arrest | Maoist with ₹10 Lakh Bounty | Arrest of Mrityunjay Bhuiyan | Latehar Police Operation | Jharkhand Anti-Naxal Campaign मृत्युंजय भुईयां गिरफ्तारी लातेहार नक्सली गिरफ्तारी लातेहार पुलिस ऑपरेशन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.