Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 8 June 2025 || 11:59
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»रांची में 15 लाख के इनामी माओवादी रिजनल कमांडर इंदल गंझू ने किया सरेंडर
    Headline

    रांची में 15 लाख के इनामी माओवादी रिजनल कमांडर इंदल गंझू ने किया सरेंडर

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi: झारखंड सरकार के द्वारा नक्सली के लिए चलाये जा रहे नई आत्मसमर्पण नीति का सफल परिणाम सामने लगा है।जंगलों में माओवादियों के खात्मे को लेकर कई बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अभियान में बड़ी सफलता सुरक्षा बालों को मिली है। गुरुवार को भाकपा माओवादी कमांडर और 15 लाख के ईनामी इंदल गंझू उर्फ ललन गंझू ने गुरुवार को रांची जोनल आईजी कार्यालय में सरेंडर किया। इंदल गंझू ने आईजी अभियान एवी होमकर, रांची जोनल आईजी पंकज कंबोज, सीआरपीएफ के आईजी विधि कुमार विधि, हजारीबाग डीआईजी नरेंद्र सिंह और चतरा एसपी राकेश रंजन के समक्ष सरेंडर किया।

    आईजी अमोल होमकर के अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों ने इंदल का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर मुख्य धारा में शामिल किया।इंदल को पुलिस प्रशासन की ओर से शाल भी प्रदान किया गया ।इंदल झारखंड का कुख्यात उग्रवादियों में शामिल था। इंदल मूल रूप से बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के असरैन गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह भाकपा माओवादी संगठन में रिजनल कमांडर था और सरकार ने उसपर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस की लगातार नक्सल विरोधी अभियान से परेशान होकर इंदल ने सरेंडर किया है। इंदल गंझू के खिलाफ 145 मामले दर्ज हैं। इनमें चतरा जिला में 48, पलामू जिले में एक, हजारीबाग जिले में पांच और बिहार के गया 78 एवं औरंगाबाद में 13 मामले दर्ज हैं।

    हथियार डालो नही त सफाया : आईजी अमोल होमकर

    मौके पर आईजी अभियान एवी होमकर ने कहा कि झारखंड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस दिशा में पुलिस को नक्सली संगठनों के खिलाफ सफलताये भी मिल रही है। वहीं दूसरी ओर भटके नक्सलियों को मुख्य धारा में लौटने के लिए राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति नई दिशा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ना है, जो किसी कारणवश नक्सलवाद के रास्ते में भटक गये हैं। इसी क्रम में इंदल गंझु उर्फ ललन गंझू उर्फ उमा उर्फ बढ़न ने सरेंडर किया है। इसके सरेंडर करने से भाकपा माओवादियों को बहुत बड़ा झटका लगा है।उन्होने कहा झारखंड में नक्सलियों के खात्मे तक अभियान जारी रहेगा। अमोल होमकर ने फिर एक बार दोहराया अगर आत्म समर्पण नहीं करेंगे तो मार गिराए जाएगें।

    जमीन विवाद की वजह से बना था नक्सली

    इंदल गंझु ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर वह नक्सली संगठन भाकपा माओवादी में शामिल हुआ था। इंदल ने बताया कि वह 2003 से भाकपा माओवादी संगठन में शामिल था। उसके गांव के गोतिया (रिश्तेदार ) ने उसकी जमीन हड़प ली थी। इस वजह से वह संगठन में शामिल हुआ। इसके बाद डर से उसके जमीन को रिश्तेदारों ने छोड़ दिया। भाकपा माओवादी के बिहार रिजनल कमेटी के तहत मध्य जोन के शीर्ष नेता संदीप यादव की मौत के बाद संगठन का विस्तार करने, नीति निर्धारण करने में इंदल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आत्मसमर्पण ईनामी माओवादी रांची न्यूज रिजनल कमांडर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    रांची में अवैध हथियार खरीद-बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार,दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस  बरामद

    June 7, 2025

    कोडरमा में भाजपा के जिला कार्यालय का हुआ शिलान्यास,बाबूलाल मरांडी बोले हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल ,कांग्रेस पाकिस्तान के एजेंट के रूप में काम कर रही है

    June 7, 2025

    पलामू में अवैध संबंध विवाद में पत्नी को कुचलने की कोशिश में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता ने शव दफनाया

    June 7, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.