भागलपुर।

एक मनचले आशिक ने गोनूधाम मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को गोली मारकर सोमवार को हत्या कर दी। मृतका की पहचान तरडीहा निवासी बलराम राय की पत्नी सीमा देवी(27) के रुप में की गई है। घटना जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गोनूधाम तरडीहा सड़क मार्ग की है। मनचला युवक प्रमोद राय लंबे समय से महिला का पीछा कर उस पर शादी के लिए दबाब बना रहा था। पर वह शादी के लिए मनाने में विफल रहा।
घटना को अंजाम देने के बाद सनकी फरार हो गया है। वहीं सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विपिन बिहारी के निर्देश पर युवक के दोस्त मनीष शुक्ला को थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय हो कि मृतका के पति बलराम दिल्ली में रहकर मजदूरी करते है। इससे बेखौफ आरोपी सीमा देवी पर जबरन शादी करने का दबाब बना रहा था, जबकि महिला को एक पांच वर्षीय पुत्र सागर कुमार व 8 वर्षीय पुत्री पल्लवी कुमारी भी है। महिला के इंकार के बाद कई बार महिला को जान मारने की धमकी भी दे चूका था। होली के समय आरोपी उसके घर में भी आग लगा दिया था। इसको लेकर सरपंच की मौजूदगी में हुई पंचायत में आरेापी ने गलती मानी थी। पर कुछ दिनो बाद फिर से वह शादी का दबाब बना रहा था। मृतका के ससुर बासुदेव राय ने बताया कि प्रमोद राय मेरी बहू को गोली मारकर भाग गया।