WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
गिरिडीह।
करीब पांच वर्षो से फरार चल रहे चर्चित ममता वाहन घोटाले का आरोपी काे नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। पकड़ा गया आरोपी संतोष पाठक गांडेय थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया की आरोपी की गिरफ्तारी गांडेय इलाके से की गई है।

गौरतलब हो की वर्ष 2016 में सदर अस्पताल में ममता वाहन घोटाला सामने आया था। इसमें विभाग के कर्मियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर वाहन चलवाकर राशि का भुगतान लिया था। इसके अलावा बिना नंबर के वाहनों व एक ही कॉल पर कई बार वाहनों का भुगतान किए जाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद तात्कालिन डीसी उमाशंकर सिंह के निर्देश पर सिविल सर्जन के निर्देश पर हुई जांच के बाद नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस कांड में 20 लोगों को नामजद किया गया था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now