बेगूसराय।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह साउथ कोरिया के तानाशाह किंग जॉन की तरह डिक्टेटरशिप कर रही हैं। सिंह शनिवार को बेगूसराय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हत्या का कोई स्थान नहीं है। लेकिन पश्चिम बंगाल में जो भी ममता बनर्जी के गलत कार्यों का विरोध करता है उसकी हत्या करवा दी जाती है। हत्या कर लाश पेड़ पर चढ़ा दिया जाता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल ऐसा प्रदेश बन गया है जहां संघीय ढांचे को तोड़ने का काम हो रहा है। ममता बनर्जी को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं रहा और हत्या की राजनीति में लग गई है। मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी की बौखलाहट विरोधियों पर प्रहार हत्या और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमला के रूप में निकल रही है। ममता बनर्जी जितना पत्थर फेंक रही है उन पत्थरों से टीएमसी का स्मारक बनेगा।
गिरिराज ने कहा की ममता बनर्जी को यह बताना चाहिए की वहां के प्रतिनिधियों व राजनितिक दलों के कार्यकर्ताओं की हत्या किसने कराई है। सिंह ने कहा की पश्चिम बंगाल की जनता ममता शाषण से खौफजदा है। आनेवाले चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा। बंगाल में जब भी चुनाव होगा, तो ईवीएम का बटन ममता को हटाने के लिए दबेगा।