नवादा।
रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड के जंगल से रविवार को पुलिस ने पेड़ से लटकता हुए एक युवती का शव बरामद किया है। यूवती की पहचान कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के कनीकेंद गांव निवासी नारायण राय की 25 वर्षीय पुत्री बबीता देवी के रूप में की गई है। प्रारंभिक तौर पर प्रेम प्रसंग में हत्या को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि मृतका शारदा माइंस में काम करती थी। उसका प्रेम प्रसंग रजौली थाना क्षेत्र के झलकडीहा निवासी निवासी मो. रमजान अली के पुत्र मो. मुस्ताक से चल रहा था। परिवार वालों के अनुसार 2 दिन पूर्व मुस्ताक युवती को उसे घर से बुलाकर ले गया था। लेकिन वह घर नहीं लौटी थी। जिसके बाद परिजनों ने सतगांवा थाना को इसकी सूचना दी थी। युवती के परिजनों ने शनिवार की रात को आरोपी युवक को घर से उठा लिया था। पुछताछ में आरोपी युवक ने हत्या करने की बात बतायी थी। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को सतगांवा थाना को सौंप दिया है। युवक ने अपना जुर्म कबूल लिया है। घटना में 2 अन्य के शामिल होने की जानकारी मिली है।

