Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 June 2025 || 18:10
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Lohardaga: कुडू से लापता होटल व्यवसायी प्रदीप साहू का शव रांची रोड पर मिला, व्यवसायियों में आक्रोश
    Headline

    Lohardaga: कुडू से लापता होटल व्यवसायी प्रदीप साहू का शव रांची रोड पर मिला, व्यवसायियों में आक्रोश

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Lohardaga: कुडू से लापता होटल  व्यवसायी प्रदीप साहू का शव पुलिस ने लोहरदगा-रांची मुख्य पथ में कुडू थाना क्षेत्र के ढुलूवा खुटा पुल के नीचे से बरामद कर लिया है। प्रदीप बीती रात को अपना होटल बंद कर घर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने काफी खोज की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार सुबह रांची रोड पर सडक किनारे उनका शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद कराते हुए रांची-राउरकेला रोड को जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद लगभग दो घंटे के बाद सड़क जाम हटाया गया। सभी लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मामले की पुलिस पड़ताल कर रही है।

    सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार, कुडू थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह, कुडू अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया है। ग्रामीण हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। घटना के विरोध में कुडू में दुकानें भी बंद हो गई है। लोगों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर दिया है।

    पुलिस ने सभी लोगों को जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। हालांकि पुलिस की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतक के सिर में चोट के निशान हैं। जबकि शरीर के कई हिस्सों में मारपीट किए जाने के निशान भी प्रतीत हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक प्रदीप साहू बुधवार की रात ब्लॉक मैदान में एक शादी समारोह में अंतिम बार देखे गए थे। इसके बाद से वह लापता थे। इसी बीच स्वजनों ने काफी खोजबीन की, परंतु उनके बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसी दौरान गुरुवार की सुबह पुल के नीचे एक शव देखकर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना कुडू पुलिस को दी।  घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आक्रोश लापता लोहरदगा न्यूज व्यवसायी हत्या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    हजारीबाग में अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं को उजागर करने वाले भाजपा नेता हिरासत में, सांसद-विधायक के दबाव के बाद 4 घंटे में हुई रिहाई

    June 7, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित,देवघर एम्स दीक्षांत समारोह की नई तिथि जल्द होगी घोषित

    June 7, 2025

    बेंगलुरु भगदड़: केएससीए सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    June 7, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.