रांची।

आरपीएफ की नन्हे फरिश्ते और मेरी सहेली टीम ने स्टेशन से आठ नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराते हुए दो दलालो को गिरफ्तार किया है। सभी मुक्त कराई गई लड़कियों को शुक्रवार को चाइल्ड लाइन को सौंपी गई है। इनमें तीन लड़कियां झारखंड के गुमला और पांच छतीसगढ़ की रहने वाली है। जानकारी अनुसार गुरूवार को सभी लड़कियों अलग-अलग समय में दलालो के साथ रांची स्टेशन पहुंची थी। संयुक्त रूप से जांच के दौरान स्टेशन के मुख्य द्वार पर एक व्यक्ति के साथ तीन नाबालिग को आते देखा गया। शक होने पर सभी को गेट के पास ही रोककर पूछताछ की गई।
नाबालिगो के साथ आए व्यक्ति ने बताया कि सभी सिमडेगा के ही रहने वाले है और नाबालिगो को दिल्ली में काम दिलाने ले जाया जा रहा है। वहीं तीनो नाबालिग लड़कियों ने बताया कि हम इस व्यक्ति को नही जानते है और ना ही उनका कोई रिश्ता है। इनसे पूछताछ ही चल रही थी कि एक महिला के साथ पांच लड़कियां स्टेशन में प्रवेश करती देखी गई। संदेश होने पर इन सभी से भी पूछताछ की गई तो लड़कियों ने अपना पता छतीसगढ़ बताया और कहा कि जो महिला साथ में है वह उन्हें काम दिलाने के लिए दिल्ली ले जा रही है। पूछताछ के बाद दोनो आरोपितो को हिरासत में लेकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनो से पूछताछ कर रही है। नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराने में सब इंस्पेक्टर सुनीता पन्ना, उप निरीक्षक सुनीता तिर्की, कांस्टेबल शिवानी, संगीता कच्छप सहित टीम की उप निरीक्षक मनीता गोदरा व कांस्टेबल शीतल, रितू रानी ने योगदान दिया।