WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Koderma News: कोडरमा पुलिस ने करीब 50 लाख रुपए मुल्य के तस्करी के लिए ले जाए जा रहे शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। मामले में पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो पिकअप व एक कार को भी जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों में राजस्थान के राहुल सिँह, शम्भू रावत, गिरिडीह के संतोष साव, कोडरमा के बरियारडीह निवासी विनोद सिँह तथा डोगोडीह निवासी विजय साव के नाम शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिँह ने नवलशाही थाना मे प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर बताया की कोडरमा गिरिडीह मार्ग से वाहन मे शराब ले जाने की गुप्त सूचना उन्हें मिली थीं। जिसके बाद अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अनिल सिँह, पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार थाना प्रभारी शशिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नवलशाही स्थित विण्डोमोह चौक के पास गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर गिरिडीह के तरफ से आने वाले वाहनों को जाँच किया जाने लगा।
वाहन जाँच के क्रम में पिकअप वाहन संख्या- BR01GM 5334 को रोककर जाँच किया गया जिसमें 96 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस दौरान वाहन चालक राहुल सिंह को गिरफ्तार करते हुए उससे पुछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पिछडी ग्राम स्थित जंगल में एक टुटा-फुटा घर से 492 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया साथ ही घटना स्थल पर अवैध शराब कारोबार में परिवहन हेतु उपयोग में आने वाले पिकअप वाहन संख्या-BR01GJ 4570 एवं कार सख्य- JH10BW 5995 को जप्त किया गया एवं इस कारोबार में संलिप्त कुल पाँच (05) अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में नवलशाही थाना कांड संख्य-68/24 दिनांक- 05.12.2024 धारा-317(5)/274/275 B.N.S एवं 47 (A) Excise act दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
जब्त शराब हिमाचल प्रदेश से लाकर यहां रखा गया था तथा यहाँ से इसे बिहार के हाज़ीपूर भेजे जाने की तैयारी थीं। इसमें कई अन्य के शामिल होने की जानकारी मिली है। जब्त किये गए शराब मे नाईट क्वीन डिलक्स विस्की का ब्रांड लगा हुआ है । जब्त किये गए शराब के पेटीयों में 219 पेटी 750 एमएल, 325 पेटी 375 एमएल व 144 पेटी 180 एमएल के हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
