Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 18 March 2026 || 15:16
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Latehar: टीएसपीसी के नक्सलियों ने तुबेद कोलियरी के कोयला लदे दो वाहनों को जलाया
    Headline

    Latehar: टीएसपीसी के नक्सलियों ने तुबेद कोलियरी के कोयला लदे दो वाहनों को जलाया

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Latehar: जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चाया जंगल के निकट सड़क पर शुक्रवार की देर रात टीएसपीसी के नक्सलियों ने कोयला ढुलाई करने वाले दो वाहनों को जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेवारी लेते हुए बिना संगठन के आदेश के काम नहीं करने की धमकी भी दी है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान आरंभ कर दी है।

    जानकारी के अनुसार लातेहार के तुबेद कोलियरी से कोयला लेकर बालूमाथ रेलवे साइडिंग की ओर दो हाइवा शुक्रवार की देर रात जा रही थी। हेरहंज थाना क्षेत्र के चाया जंगल के पास सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर लगाकर नक्सलियों ने सड़क जाम कर दिया था। जैसे ही कोयला लदी गाड़ियां वहां पहुंची तो नक्सलियों ने हथियार के बल पर दोनों चालकों को गाड़ी से नीचे उतारा और गाड़ी में आग लगा दी। उसके बाद नक्सलियों ने चालक को एक पर्चा दिया तथा दूसरा पर्चा सड़क पर फेंक दिया।

    नक्सलियों के द्वारा पर्चा में लिखा गया था कि बिना संगठन के आदेश के यदि आगे काम किया गया तो अंजाम बुरा होगा। नक्सलियों के जाने के बाद वाहन चालकों ने घटना की जानकारी वाहन मालिक को दी। इसके बाद वाहन मालिक के द्वारा पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और नक्सलियों के पर्चा को जप्त कर लिया। पुलिस ने नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाके में छापामारी भी की।

    इधर इस संबंध में लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ज्ञात हो कि लातेहार जिले के हेरहंज ओर आसपास के इलाके में 3 वर्ष पहले तक टीएसपीसी नक्सली सक्रिय रहते थे। परंतु वर्तमान एसपी अंजनी अंजन के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए व्यापक अभियान के कारण टीएसपीसी नक्सली संगठन लातेहार जिले में प्रभावहीन हो गया। संभावना जताई जा रही है कि टीएसपीसी नक्सलियों के द्वारा अपने प्रभाव को कायम रखने के लिए इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया होगा ,ताकि उन्हें कोयला व्यवसाय से लेवी मिल सके।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    coal laden vehicles Fire Naxalites of TSPC
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Godda में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, डायन-बिसाही के शक में दंपति और बेटे की हत्या

    March 17, 2026

    होर्मुज से लौट रहा गैस टैंकर, Jamshedpur के बेटे की राह देख रहा परिवार

    March 16, 2026

    Dhanbad News : अपराधी प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर

    March 16, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    गर्मी में भी रोज गर्म पानी पीने से क्या Belly Fat घटेगी? एक्सपर्ट से जानें सच

    Godda में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, डायन-बिसाही के शक में दंपति और बेटे की हत्या

    कमर्शियल जहाजों को सुरक्षा दे रही Indian Navy, दुनिया के 6 समुद्री इलाकों में तैनात किए युद्धपोत

    Bihar राज्यसभा चुनाव में एनडीए का क्लीन स्वीप, 5वीं सीट पर ऐसे मारी बाजी

    होर्मुज से लौट रहा गैस टैंकर, Jamshedpur के बेटे की राह देख रहा परिवार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.