Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 00:38
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Latehar: पांच लाख का इनामी जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर गिरफ्तार,विभिन्न थाना क्षेत्र में 13 से अधिक नक्सली हिंसा के मामले दर्ज हैं
    Headline

    Latehar: पांच लाख का इनामी जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर गिरफ्तार,विभिन्न थाना क्षेत्र में 13 से अधिक नक्सली हिंसा के मामले दर्ज हैं

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Latehar:  पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शिवराज सिंह पांच लाख रुपए का इनामी नक्सली है। शिवराज को लातेहार सदर थाना क्षेत्र के दुबियाही फुटबॉल मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। नक्सली शिवराज सदर थाना क्षेत्र के भैंसमारा गांव का रहने वाला है।

    बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह अपने कुछ साथियों के साथ किसी हिंसक घटना को अंजाम देने के लिए सदर थाना क्षेत्र के कोन जंगल के आसपास भ्रमणशील है।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम गठित की गई और नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाई गई। इस दौरान दुबियाही खेल के मैदान के पास जब पुलिस पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागने लगा । पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार किया और जब उसकी छानबीन की गई तो पता चला कि गिरफ्तार व्यक्ति उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में 13 से अधिक नक्सली हिंसा के मामले दर्ज हैं।

    उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह पिछले कई साल से संगठन में सक्रिय था। पांच वर्ष पूर्व यह जेल भी जा चुका था। परंतु जेल से निकलने के बाद फिर वह नक्सली संगठन के साथ जुड़ गया था। छापामारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    JJMP Naxalite with reward sub zonal commander
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.