Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 25 June 2026 || 20:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार
          Headline

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 25, 2026Updated:June 25, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada News:   जिले के रजौली थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये की जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े एक बड़े धोखाधड़ी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और कथित भू-माफिया पंकज सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी पर जमीन मालिकों को डराकर दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराने, मारपीट करने तथा बाद में झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप है।

          जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर निवासी सुनील काले अपनी पैतृक करीब 9 एकड़ जमीन को बेचने की तैयारी कर रहे थे। बताया जाता है कि बेटी की उच्च शिक्षा के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से उन्होंने जमीन बेचने का फैसला लिया था। इसी दौरान नागपुर में पूजा-पाठ कराने वाले रजौली निवासी संतोष पाण्डेय के माध्यम से उनकी मुलाकात पंकज सिंह से कराई गई। दोनों पक्षों के बीच लगभग 5 करोड़ रुपये में जमीन का सौदा तय हुआ था।

          पीड़ितों के अनुसार जून माह में सुनील काले, विजय वनवे और संतोष पाण्डेय रजौली पहुंचे थे, जहां उन्हें एक होटल में ठहराया गया। आरोप है कि 21 जून को पंकज सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तीनों को डराया-धमकाया और हथियारबंद लोगों का भय दिखाकर मारपीट की। इसके बाद जमीन से संबंधित कागजातों पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए गए। इतना ही नहीं, उनसे चेक जारी कराने का भी दबाव बनाया गया।

          पीड़ितों ने बताया कि अपनी जान को खतरा महसूस होने पर वे रात के समय होटल से निकलकर किसी तरह वहां से भागने में सफल हुए। घटना के बाद पंकज सिंह ने उल्टा रजौली थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि नागपुर से आए लोग 51 लाख रुपये लेकर फरार हो गए हैं।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान 51 लाख रुपये की नकदी, नोट गिनने वाली मशीन अथवा किसी भी प्रकार के धन लेन-देन से संबंधित कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ और विस्तृत जांच शुरू की गई।

          जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर सुनील काले के आवेदन पर पंकज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। रजौली थाना प्रभारी रणजीत कुमार ने बताया कि उपलब्ध तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी या दबाव बनाने की घटनाएं की हैं या नहीं।

          इस बीच आरोपी की मेडिकल जांच के दौरान उसके कुछ परिजनों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में भी अलग से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          9-acre land fraud Bihar Crime News Bihar land scam Bihar police action land dispute Bihar. Land Encroachment Case land fraud case land mafia arrested land transaction dispute Nawada Crime News Nawada land scam Pankaj Singh arrested Rajauli news Rajauli police station case Sunil Kale land dispute ₹5 crore land deal
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          June 25, 2026

          हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2014 की आचार संहिता उल्लंघन प्राथमिकी रद्द

          June 25, 2026

          मोतिहारी में इतिहास: तीन थर्ड जेंडर अभ्यर्थी पहनेंगे खाकी, पासिंग आउट परेड में गूंजी समावेशिता की मिसाल

          June 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2014 की आचार संहिता उल्लंघन प्राथमिकी रद्द

          मोतिहारी में इतिहास: तीन थर्ड जेंडर अभ्यर्थी पहनेंगे खाकी, पासिंग आउट परेड में गूंजी समावेशिता की मिसाल

          कोडरमा में हाथियों का आतंक, महिला को कुचलकर मार डाला; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.