Koderma News:- कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में 9 अक्टूबर 2025 की रात महतो अहरा गझंडी रोड पर खड़ी ट्रैकर वाहनों की बैट्री चोरी होने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देशन में तिलैया पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और तुरंत छापेमारी की।
पुलिस की तेज़ कार्रवाई के परिणामस्वरूप 24 घंटे के भीतर चोरी के मामले का उद्भेदन हुआ। तिलैया पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके निशानदेही पर तीन लाल रंग की एक्साइड कंपनी की बैट्री और काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन JH12D 3489) बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
-
चंदन कुमार, पिता नारायण महतो, गुमो बरवाडीह
-
विकास कुमार, पिता स्व० राजेन्द्र वर्मा, गुमो गढपर
-
सचिन कुमार, पिता छोटेलाल वर्मा, गुमो बरवाडीह
-
कृष्णा कुमार, पिता विनोद वर्मा, गुमो बरवाडीह
पुलिस ने बताया कि अग्रतर कार्रवाई जारी है और मामले में अन्य संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। तिलैया पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई ने चोरी की घटनाओं में लोगों का भरोसा बढ़ाया है।
इस कार्रवाई में पु०नि०-सह- थाना प्रभारी, पु०अ०नि० कृष्णकांत कुमार याद और सशस्त्र बल शामिल रहे, जिन्होंने मिलकर घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया।

