Koderma News :- कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई है। पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 09039/09040 (उधना – धनबाद – उधना साप्ताहिक एक्सप्रेस) को अब गया के बजाय धनबाद तक विस्तारित कर दिया गया है। इस नए विस्तार के तहत अब यह ट्रेन झारखंड के तीन प्रमुख स्टेशनों – कोडरमा (KQR), हजारीबाग रोड (HZD) और पारसनाथ (PNME) से होकर गुजरेगी।
इस सुविधा की शुरुआत के पीछे कोडरमा की सांसद एवं केंद्रीय महिला एव बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अहम भूमिका रही है। उन्होंने इस ट्रेन को सूरत से झारखंड के महत्वपूर्ण स्टेशनों तक विस्तारित करने के लिए रेल मंत्री से लगातार संपर्क कर मांग रखी थी, जिसे अब मंजूरी दे दी गई है। यह उनकी सक्रिय पहल और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
ट्रेन की प्रमुख जानकारी
ट्रेन संख्या: 09039/09040 (उधना – धनबाद – उधना साप्ताहिक एक्सप्रेस)
शामिल स्टेशन:
कोडरमा (KQR)
हजारीबाग रोड (HZD)
पारसनाथ (PNME)
09039: हर शुक्रवार को सूरत से प्रस्थान
09040: हर रविवार को धनबाद से वापसी
नई व्यवस्था: पहले यह ट्रेन गया तक सीमित थी, अब इसे धनबाद तक बढ़ाया गया है, जिससे झारखंड के कई ज़िलों को लाभ मिलेगा। यह ट्रेन सूरत और झारखंड के बीच काम करने वाले श्रमिकों, व्यापारियों, छात्रों और आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। इससे न केवल यात्रा सुलभ होगी, बल्कि सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। यह रेल विस्तार केवल परिवहन की सुविधा नहीं, बल्कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की जनप्रतिबद्धता और प्रयासों से यह सपना साकार हो सका है, जिससे हजारों परिवारों को अब यात्रा में सहूलियत मिलेगी।

