Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 15:44
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Kishanganj: डीआरआई की टीम ने 1 करोड़ के सोना के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
    Headline

    Kishanganj: डीआरआई की टीम ने 1 करोड़ के सोना के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    बेल्ट में लपेटा था डेढ़ किलो सोने का बिस्किट, किशनगंज से निकला कनेक्शन

    Kishanganj:  डीआरआई की टीम ने तीन सोना तस्करों को गिरफ्तार किया है।  इनके पास से 12 गोल्ड बिस्किट और 80 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार तीन लोगों में दो किशनगंज के रहने वाले हैं, जबकि एक शख्स बंगाल का रहने वाला है। एक किशनगंज के मारवाड़ी युवा मंच का अध्यक्ष दिनेश पारीक भी है।  दिनेश पारीक लंबे समय से गोल्ड तस्करी करते आ रहा था। 11 अप्रैल को तस्करी का सोना लाने के लिए एक कार से सिलीगुड़ी गया था। इसी दौरान डीआरआई की टीम ने दिनेश पारीक को गिरफ्तार कर लिया।

    दरअसल, डीआरआई की टीम को सिलीगुड़ी में गोल्ड तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद अलग-अलग टीम बनाई गई। टीम तस्करों का इंतजार करने लगी। इसी दौरान सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से बंगाल के कूच बिहार निवासी बिदुभूषण राय नाम के एक व्यक्ति को टीम ने पकड़ा। उसे टीम डीआरआई के स्थानीय कार्यालय कॉलेज पारा ले गई। यहां पूछताछ शुरू की गई। उसकी तलाशी ली गई तो कमर में बेल्ट से 12 गोल्ड बिस्किट मिले। वह छुपा कर कूचबिहार से सिलीगुड़ी ले आया था और किशनगंज के दिनेश पारीक को देना था।

    पूछताछ में बिदूभूषण ने और दो लोगों के नाम का खुलासा किया। दोनों किशनगंज के रहने वाले हैं। बताया कि दोनों गुरुवार 11 अप्रैल को ही एक कार WB74 AH 4737 से सिलीगुड़ी रुपया लेकर सोना लेने आ रहा हैं। इसके बाद डीआरआई की टीम डिलीवरी के स्थान सिलीगुड़ी के जलपाई मोड़ पर पहुंची। वहीं कार में बैठे किशनगंज के दिनेश पारीक और मनोज सिन्हा को दबोच लिया। कार की तलाशी ली गई तो रुपया नहीं मिला। जब गाड़ी के मैकेनिक को बुलाकर बारीकी से जांच कराई गई तो कार में डिक्की के नीचे से 80 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए। इसके बाद टीम ने दिनेश व मनोज को गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में कूच बिहार के तस्कर बिदुभूषण ने टीम को बताया कि गोल्ड बिस्किट को बांग्लादेश से तस्करी कर सिलीगुड़ी लाया था। किशनगंज के दोनों तस्करों को रुपया लेकर गोल्ड देना था। गोल्ड का वजन एक किलो 450 ग्राम है। इसका अनुमानित मूल्य एक करोड़ तीन लाख रुपये के आसपास है। डीआरआई एडवोकेट रतन बनिक ने बताया कि गिरफ्तार तीनों तस्करों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    gold smuggler Kishanganj Siliguri
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    March 8, 2026

    जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले– पिता के मार्गदर्शन में करूंगा जनकल्याण का काम

    March 8, 2026

    Nitish Kumar: गठबंधन राजनीति के मास्टर, दो दशक तक संभाली बिहार की कमान

    March 8, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    कौन हैं आकृति अग्रवाल, जिनसे सगाई कर चर्चा में आए क्रिकेटर Prithvi Shaw?

    Ranchi News : महिला दिवस पर चली महिला स्पेशल ट्रेन, महिला रेलकर्मियों ने संभालीं पूरी कमान

    Tips For Healthy Eyes : घंटों कम्प्यूटर पर काम करते हैं? आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    Jharkhand Police अब होगी पेपरलेस, ईमेल और व्हाट्सएप से भेजे जाएंगे समन और वारंट

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.