Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 00:36
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»khunti: Lok Sabha Elections: झारखंड के खूंटी संसदीय क्षेत्र में एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर
    Headline

    khunti: Lok Sabha Elections: झारखंड के खूंटी संसदीय क्षेत्र में एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    khunti: भारतीय जनता पार्टी ने खूंटी (सुरक्षित) संसदीय सीट से जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ यह साफ हो गया कि इस बार भी चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही होगा।

    मुंडा जनजातीय बहुल खूंटी को वैसे तो भाजपा की परंपरागत सीट माना जाता है, जहां से पद्मभूषण कड़िया मुंडा आठ बार सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में अर्जुन मुंडा कड़े मुकाबले में झामुमो समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार काली चरण मुंडा को महज 1445 वोटों के अंतर पराजित कर संसद पहुंचे थे। वर्ष 1962 और 1967 के लोकसभा चुनाव में में झारखंड पार्टी के जयपाल सिंह मुंडा और 1971 में इसी पार्टी के निरल एनेम होरो (एनई होरो) ने यहां से जीत हासिल की थी।

    वर्ष 1977 में हुए संसदीय चुनाव में जनता पार्टी के कड़िया मुंडा ने जीत हासिल की थी लेकिन 1980 के लोकसभा चुनाव में झारखंड पार्टी के एनई होरो ने उन्हें परास्त कर दिया। वर्ष 1984 में कांग्रेस के साइमन तिग्गा ने जीत हासिल की थी। वर्ष 1989, 1991, 1996, 1998, में 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के कड़िया मुंडा ने लगातार पांच बार जीत हासिल की। वर्ष 2004 और 2009 में भी कड़िया मुंडा यहां से सांसद चुने गये थे। वर्ष 2019 यहां से चुन गये और एक बार फिर वे चुनावी मैदान में हैं।

    दयामनी बारला को लेकर अटकलों का बाजार गर्म

    एक ओर जहां भाजपा ने खूंटी से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, वहीं कांग्रेस ने अपना पत्ता नहीं खोला है। कुछ दिन पहले तक माना जा रहा था कि इस बार भी काली चरण मुंडा पर ही कांग्रेस अपना दांव खेलेगी। वर्ष 2019 के चुनाव में काली चरण मुंडा अर्जुन मुंडा से महज 1445 वोटों से हार गय थे। दो बार के विधायक रह चुके काली चरण मुंडा खूंटी के भाजपा विधायक और राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के सगे भाई हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रही दयामनी बारला ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस का दामन थामा है। खूंटी सहित अन्य क्षेत्रों में विस्थापन विरोधी नेता के रूप में पहचान बनाने वाली दयामनी बारला 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में अपनी जमानत तक नहीं बचा पाई थी।

    क्यों मिला दावेदारी को बल
    दयामनी बारला को खूंटी संसदीय सीट से कांग्रेस का टिकट मिलने की अटकलों को उस समय बल मिला जब राहुल गांधी ने अपने खूंटी दौरे के क्रम में कांग्रेस के किसी स्थानीय नेता से न मिलकर गुमला जाने के दौरान रास्ते में सुदूर गांव भालूटोली में रुककर दयमनी बारला से आधे घंटे तक बातचीत की थी। हालांकि, खूंटी के कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के स्वागत की पुरजोर तैयारी की थी लेकिन राहुल से न काली चरण मुंडा मिल पाये और न ही कोई अन्य नेता। राजनीति के जानकार बताते हैं कि दयामनी बारला ईसाई समुदाय से आती हैं और आदिवासियों के बीच उनकी पकड़ अच्छी है। इसलिए टिकट को लेकर दयामनी बारला की उम्मीदवारी को कम कर नहीं आंका सकता।

    झारखंड पार्टी भी उतारेगी प्रत्याशी
    खूंटी संसदीय सीट से झारखंड पार्टी भी अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसकी घोषणा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एनोस एक्का पहले ही कर चुके हैं। इसके अलावा अन्य कई निर्दलीय उम्मीदवार भी भाग्य आजमायेंगे। इसके बावजूद इतना तय है कि आनेवाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में ही सीधी टक्कर होगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Congress and BJP Khunti (reserved) parliamentary seat khunti news Union Minister Arjun Munda
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.