Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 18:04
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»रुपेश के परिजनों से बिना मिले दिल्ली लौटे कपिल मिश्रा
    Headline

    रुपेश के परिजनों से बिना मिले दिल्ली लौटे कपिल मिश्रा

    adminBy adminFebruary 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। रांची पहुंचे दिल्ली के पूर्व विधायक और भाजपा नेता कपिल मिश्रा को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से ही वापस लौटना पड़ा। जिला प्रशासन ने उन्हें सुबह एयरपोर्ट पर उतरने के साथ ही वहीं रोके रखा था। छह घंटे की जद्दोजहद के बाद हजारीबाग जाने की कोई संभावना नहीं देख कपिल मिश्रा दिल्ली के लिए वापस निकल गये। एसएसपी एसके झा ने बताया कि कपिल मिश्रा को सिर्फ एयरपोर्ट पर रोका गया था। हिरासत या गिरफ्तार नहीं किया गया था। इससे पूर्व उनसे एयरपोर्ट पर रांची सांसद संजय सेठ ने भेंट की। उन्होंने कहा कि वे दोबारा रांची आएं। वह प्रशासन से अनुमति लेंगे फिर उनके साथ हजारीबाग के बरही जाएंगे।

    मीडिया से बातचीत में संजय सेठ ने कहा कि बरही में मारा गया रूपेश पांडेय ने अपनी कुर्बानी दी। वह अपने परिवार का इकलौता चिराग था। ऐसे में शोक संतप्त परिवार से मिलने को जा रहे कपिल मिश्रा को प्रशासन के स्तर से रोका जाना शर्मनाक है। बाहर से आये मेहमान को एयरपोर्ट पर ही रोककर राज्य सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। जनता इसका जवाब देगी।
    संजय सेठ ने बताया कि कपिल मिश्रा 18 लाख रुपये का चेक लेकर आये थे, जिसे वे रूपेश के परिजनों को देना चाहते थे लेकिन एयरपोर्ट पर ही रोके जाने के कारण वे हजारीबाग नहीं जा सके। उन्होंने कपिल मिश्रा से कहा है कि वे अगली बार फिर से रांची आएं। तब तक हिन्दू जागरण मंच और दूसरों के सहयोग से रूपेश के परिजनों के लिए और भी चंदा कलेक्ट किया जायेगा। इसके बाद वे कपिल मिश्रा के साथ हजारीबाग जाकर रूपेश के परिजनों को इसे सौंपेंगे। लगभग छह घंटे तक रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रहने के बाद कपिल मिश्रा वापस दिल्ली लौट गये। उल्लेखनीय है कि हजारीबाग जिले के बरही अनुमंडल क्षेत्र के दुलमाहा में मॉब लिंचिंग के शिकार युवक रुपेश पांडेय के परिजनों से मिलने पहुंचे भाजपा नेता कपिल मिश्रा को बुधवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रोका गया था।

     

     बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर रोके जाने की जानकारी दिया है। कपिल मिश्रा ने  ट्वीट कर दी थी। इसके बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के लोग एयरपोर्ट के पास एकत्रित हो गए। इन लोगों का कहना है कि जब तक कपिल मिश्रा को एयरपोर्ट के बाहर निकलने नहीं दिया जाएगा हम लोग बाहर डटे रहेंगे। उन्होंने ट्वीट किया  कि रांची एयरपोर्ट पर मुझे पुलिस द्वारा रोका गया है । एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर रोक लगाई जा रही है। यह कैसा कानून है। मृतक रुपेश पांडेय के शोक संतप्त परिवार से मिलने पर रोक क्यों। कैसा डर। दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि 4 घंटे से हिरासत में हूं। झारखंड सरकार ने एयरपोर्ट से बाहर निकलने और मीडिया से मिलने पर बैन लगा दिया है। एक अन्य ट्वीट में कपिल मिश्रा ने लिखा है कि रितेश पांडेय की माता से वीडियो कॉल पर बात हुई। रुपेश की माता का कहना है कि हत्यारों को फांसी से कम कुछ मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि रुपेश की माता को बताया गया कि पूरा देश उनके साथ है।

     

    उल्लेखनीय हो कि रितेश पांडेय हत्याकांड के बाद झारखंड के 4 शहरों में तनाव व्याप्त है। इसका हवाला देकर पुलिस प्रशासन की ओर से कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर ही रोका गया । एयरपोर्ट थाना, डोरंडा थाना, जगन्नाथपुर थाना सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर मौजूद थी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    एयरपोर्ट कपिल मिश्रा मॉब लिचिंग रांची न्यूज रुपेश पांडेय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.